शिवपुरी: 26 अक्टूबर 2022 को जिले भर में शोक की लहर दौड़ पड़ी थी जब लोगों को पता चला था कि शिवपुरी के लाल अमर शर्मा का सियाचिन में माइनस 30 डिग्री सेल्सियस तापमान में देश की सेवा करते हुए 28 साल की उम्र में हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। 28 अक्टूबर 2022 को अमर का पार्थिव शरीर शिवपुरी लाया गया था। अंतिम विदाई में जन सैलाव उमड़ पढ़ा था। शहीद अमर शर्मा का अंतिम संस्कार अधिकारियों और नेताओं ने उसके पैतृक गांव खरई भाट में एक खेत में कराया था। अंतिम विदाई में भी सैकड़ों लोग एकत्रित हुए थे।
घोषणाओं की हुई थी बारिश
बता दें पैतृक गांव खरई भाट में जिस स्थान पर अमर शर्मा का अंतिम संस्कार किया गया था उस स्थान पर प्रशासन ने अमर शहीद पार्क बनाने के लिए 2 बीघा 18 विस्बा जमीन देने की घोषणा की थी। बेटे की मौत के बाद बिलखते पिता की फरियाद पर अमर शर्मा के छोटे भाई को नौकरी दिलाये जाने के साथ साथ सरकार की और से मदद आश्वासन भी परिवार को मिला था। लेकिन अमर की चिता ठंडी होते ही की गई घोषणाएं भी ठंडी पढ़ गई। हालांकि सेना ने जरूर एजीआइ की राशि परिवार के सुपुर्द कर दी है।
शहीद पार्क पर अतिक्रमण, हो रही है खेती
अब तक घोषित हुए स्थान पर अमर शहीद पार्क बनके तैयार हो जाना चाहिए था लेकिन उस जमीन पर गांव के दबंग द्वारा खेती की जा रही है, परिवार ने इसकी मुख्य प्रशासन और सरकार की उदासीनता को माना है। अमर के माता पिता का कहना है हम अपने बेटे का अंतिम संस्कार अपने खेत में करना चाहते थे, लेकिन सभी ने कहा यहां करो, हम पार्क बनाएंगे। पार्क बनाना तो दूर उस जमीन पर एक निशान भी नहीं कि यहां पर देश के लिए बलिदान होने वाले की अंत्येष्टि की गई थी। जब ऐसा ही करना था तो फिर इतनी भीड़ जुटाकर तमाशा क्यों किया? इतना कहते हुए दोनों की आंखे अपने बेटे को याद कर नम हो जाती हैं। बता दें कि अब तक प्रशासन ने उस जमीन का सीमांकन तक नहीं कराया है।
शहीद की मां लगा चुकी है जनसुनवाई के चक्कर, नेताओं का जमावड़ा
शहीद अमर शर्मा की मां ममता शर्मा ने बताया कि अब तक वह जनसुवाई के कई चक्कर भी लगा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अमर की मां का कहना है कि बेटे अमर शर्मा के बलिदानी होने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, सांसद केपी यादव, प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया आदि तमाम नेता पहुंचे थे। अमर पिता ने बताया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तो गले में हाथ डालते हुए कहा था कि पंडितजी आप चिंता मत करो हम साथ में हैं। किसी ने बेटे को नौकरी दिलाने का वादा किया था तो किसी ने कुछ नहीं किया। आज आठ महीने बीत गए एक भी नेता ने अपना वादा पूरा नहीं किया है।
सेना में ड्यूटी के दौरान जिसकी जान गई वह बलिदानी
इंडियन वेटरंस आर्गेनाइजेशन के जिला अध्यक्ष कैप्टन चंद्रप्रकाश शर्मा ने बताया कि सेना में ड्यूटी के दौरान यदि किसी सैनिक की जान चली जाए तो उसे बलिदानी माना जाता है। अमर शर्मा जिले का पहला बलिदानी है और उसकी स्मृति में पार्क व स्माकर बनना चाहिए। जिस जमीन पर पार्क बनना है उसका सीमांकन ही नहीं हुआ है जबकि पंचायत ने प्रस्ताव पास कर दिया है। हम इसे लेकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मांग कर रहे हैं। यदि जमीन का सीमांकन हो जाए तो स्मारक और पार्क के लिए सभी लोग स्वेच्छा से अनुदान देने भी तैयार हैं। इधर कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने इस मामले को दिखवाने की बात कही है।

पार्क पर दबंगों का कब्जा, प्रशासन की उदासीनता से दुखी परिवार, सियाचिन में शहीद हुआ था जवान अमर शर्मा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment