Press "Enter" to skip to content

आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पर एफआईआर: क्षत्रिय समाज के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर की सिटी कोतवाली में क्षत्रिय समाज की शिकायत के बाद आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पर मामला दर्ज कर लिया गया है। बता दें आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने विगत दिनों सोशल मीडिया पर क्षत्रिय समाज के खिलाफ अभद्र शब्दों का प्रयोग कर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।


बता दें कि आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने विगत दिनों सोशल मीडिया पर यह टिप्पणी की तो पूरे प्रदेश में क्षत्रिय समाज के लोगों में रोष आ गया। दो दिन पूर्व शहर में क्षत्रिय समाज व करणी सेना ने एएसपी को एक ज्ञापन भी महक सिंह के खिलाफ कार्रवाई हेतु दिया था।

कोतवाली टीआई अमित भदौरिया ने मामले में जांच के बाद आरोपी प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह के खिलाफ एसकेएस चौहान निवासी चौहान प्याऊ पोहरी रोड की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!