शिवपुरी: जिले की करैरा थाना पुलिस ने स्कार्पियों कार से 36 पेटी शराब को जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इसके अतिरिक्त पुलिस ने रैकी करने वाले एक आरोपी को बाइक साथ गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि चारों आरोपी दतिया जिले से शराब लाकर शिवपुरी जिले के करैरा, भौंती और पिछोर के क्षेत्रों में शराब को खपाते थे।
करैरा थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की रात पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि ग्राम सड़क तरफ से एक काले रंग की स्कार्पियो जिसमें अवैध शराब भरी हुई है। जो दतिया से करैरा की तरफ आ रही है साथ ही शराब से भरी स्कार्पियो के आगे आगे एक बाइक रैकी करते हुए चल रही है।
सूचना मिलते ही तत्काल ग्राम मछावली तिराहे पर चैकिंग लगाई गई। तभी कुछ देर बाद एक काले रंग की स्कार्पियो कार MP09 CC7008 आती दिखी तथा जिसके आगे आगे एक बाइक चल रही थी। पुलिस ने एक साथ बाइक और स्कार्पियो कार को रोक लिया। स्कार्पियो की तलाशी ली गई थी तो उसमें 36 पेटी देसी शराब भरी मिली। स्कार्पियो गाड़ी में तीन व्यक्ति बैठे हुए थे।
पूछताछ में ड्राइवर ने अपना नाम रविन्द्र रावत पुत्र महेश रावत उम्र 25 साल निवासी सतारी थाना जिगना जिला दतिया, दूसरे आरोपी ने अपना नाम संदीप रावत पुत्र मातादीन रावत उम्र 19 साल निवासी सहिड़ा खुर्द थाना बड़ोनी जिला दतिया तथा तीसरे तीसरे आरोपी ने अपना नाम अरविन्द रावत पुत्र नन्ने सिंह रावत उम्र 24 साल निवासी ग्राम सड़क थाना करैरा जिला शिवपुरी का होना बताया। इसके साथ ही रैकी करने बाले बाइक सवार ने अपना नाम गजेन्द्र बघेल पुत्र ख्याली बघेल उम्र 25 साल निवासी ग्राम बड़गौर थाना बडोनी जिला दतिया का होना बताया।
पुलिस ने 1 लाख 26 हजार रूपए की कीमत की 36 पेटी देसी शराब, 8 लाख रुपए की कीमत की एक स्कार्पियो कार और एक बाइक को जब्त कर पकड़े गए चारों आरोपियों के खिलाफ 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजी बद्ध किया गया है।

शराब की तस्करी कर रहे 4 गिरफ्तार, 30 पेटी देसी शराब जब्त, रैकी करने के वाले को भी पकड़ा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment