शिवपुरी: जमीन के पीछे अब तक पुरुषों के झगड़े होते रहे हैं, झगडे के कई वीडियो भी सामने आने आएं है लेकिन अब जमीनी विवाद को लेकर युवतियों और महिलाओं का झगड़ते का एक वीडियो इंटरनेट वायरल हुआ है। जिसमें महिलाएं और युवतियों के बीच लाठियां चल गई। जानकारी के मुताबिक मायापुर थाना क्षेत्र के घिलौंदरा गांव में जमीन पर मालिकाना हक जताने को लेकर दाे पक्षों में विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद के चलते युवतियों और महिलाओं में लाठियां चली थी।
मायापुर थाना क्षेत्र के घिलौंदरा गांव की जयकुंवर पत्नी फूलचंद विश्वकर्मा के बताया कि उसके पति फूलचंद्र व देवर कालूराम विश्वकर्मा के नाम पर चार बिस्वा जमीन थी। उक्त जमीन पर पिछले 30-40 सालों से गांव के रामबाबू, भैरोंलाल, ओमप्रकाश नाम के व्यक्तियों का कब्जा था। उक्त लोगों ने यह जमीन गांव के लालजीराम राय को बेच दी थी। इसके बाद जमीन पर लालजीराम राय ने कब्जा कर लिया। इसी क्रम में सरकारी दस्तावेजों में उसके पति फूलचंद्र व देवर कालूराम के नाम पर दर्ज जमीन के सीमांकन के लिए जब उन्होंने तहसील में आवेदन लगाया तो दो दिन पहले पटवारी जमीन का सीमांकन कर गया।
जमीन के सीमांकन के बाद जब उन्होंने अपनी जमीन पर काबिज होने का प्रयास किया लो लालजीराम राय और उसके परिवारों ने उनकी व उनके परिवार वालों की मारपीट कर दी। इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद दूसरे पक्ष की युवतियों ने बुधवार को हमारे साथ फिर से मारपीट कर दी। इस झगड़े में जयकुंवर, फूलचंद, कृष्णा, कल्पना, अनुसुईया, शीला, रचना विश्वकर्मा को चोटें आई हैं।
इस मामले में मायापुर थाना प्रभारी नीतू धाकड़ का कहना है कि बुधवार को हुए झगड़े के बाद दोनों पक्षों में से एक भी पक्ष हमारे पास नहीं आया है। इसके पहले सीमांकन को लेकर कोई विवाद हुआ था, उस विवाद में दोनों पक्षों के बीच मुंहवाद हुआ था। गुरुवार को एक पक्ष हमारे पास आया है, हमने शिकायत के आधार पर दो लड़कियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
इधर मजदूर की पिटाई का वीडियो वायरल : एक मजदूर ने पिता और चाचा को बुलाकर दूसरे मजदूर को बेरहमी से पीटा
इधर कोलारस अनाज मंडी से मजदूरों का झगड़ते का वीडियो सामने। वीडियो गुरुवार की दोपहर का बताया गया है। बताया कि दो मजदूरों में मुंहवाद हुआ था। इसके बाद एक मजदूर अपने पिता और अपने चाचा को मंडी में बुला लिया था इसके बाद तीनों ने मिलकर दूसरे मजदुर के साथ जमकर मारपीट कर दी। मारपीट का यह वीडियो किसी व्यक्ति द्वारा बना लिया और इसे इंटरनेट मिडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में पीड़ित मजदूर की शिकायत पर कोलारस थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मानीपुरा निवासी मनीष पुत्र मोतीलाल जाटव व महेंद्र पुत्र लखन जाटव कृषि उपज मंडी कोलारस में मजदूरी करते हैं। गुरुवार की दोपहर दोनों के बीच अनाज की घड़ी भरने के दौरान मुंहवाद हो गया।
इसी मुंहवाद पर से महेंद्र जाटव ने अपनी पिता लखन और चाचा इमरत को फोन लगाकर मंडी बुला लिया। इसके बाद तीनों ने मिलकर मनीष जाटव को लात, घूंसों के अलावा लाठियों से जमकर पीट दिया। मारपीट का यह वीडियो मंडी में ही किसी अन्य मजदूर ने बना लिया। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है। पीड़ित मजदूर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम कर लिया है।

महिलाओं और युवतियों के बीच चलीं लाठियां, दो युवतियों पर मामला दर्ज, इधर मंडी में मजदूरों में मारपीट / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment