Press "Enter" to skip to content

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले: विकास और प्रगति के बलबूते पर बनेगी भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार / Shivpuri News

शिवपुरी: केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर शिवपुरी पहुंचे। जहां उन्होंने मुंबई कोठी पर कार्यकर्ताओं से मिले। बता दें कि आज केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पिछोर विधानसभा और कोलारस विधानसभा में आयोजित जाटव समाज के सम्मेलन में शिरकत करेंगे। उनके साथ मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी भी मौजूद रहेंगे।


इस दौरान केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मेरी आशा और अभिलाषा है कि देश में जो विकास और प्रकृति प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुई है। प्रदेश में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हुई है। एक काया पलटी गई है। उसके आधार पर जनता का पूर्ण सहयोग जनता का पूर्ण विश्वास और पूर्ण आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी के साथ रहेगा। मध्यप्रदेश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।

स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी भी पहुंचे शिवपुरी

बता दें कि इस दौरान आज प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी भी शिवपुरी पहुंचे हैं। जहां उन्होंने कहां कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता है और वरिष्ठ नेतृत्व में मध्यप्रदेश ऊंचाइयों को छू रहा है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदलती तस्वीर के आंकड़ों को सामने रखा।

उन्होंने कहा प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग इस बार पीएससी के माध्यम से क्लास वन की भर्ती पहली बार की गई है। आज उप स्वास्थ्य केंद्र पर सीएचओ की तैनाती की गई है साथ ही अब प्रत्येक उप स्वास्थ्य केंद्र पर 126 प्रकार की दवा सहित 14 जांच की भी व्यवस्था मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा की गई है।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी से जब कर्नाटक में मिली भाजपा के हार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री हैं और मध्य प्रदेश में इस बार भाजपा की सरकार 200 सीटों से भी ज्यादा जीतकर बनाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!