शिवपुरी: बारिश के शुरू होने के साथ ही शिवपुरी शहर में मगरमच्छों का निकलना एक बार फिर शुरू हो चुका है। शिवपुरी शहर के मनियर क्षेत्र के बीज गोदाम के पास गुरुवार की रात 11:00 बजे क्षेत्रीय लोगों ने एक पांच फीट का मगरमच्छ को घूमते हुए देखा गया। तत्काल इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने युवकों की मदद से मशक्कत के बाद मगरमच्छ का सकुशल रेस्क्यू किया। इसके बाद मगरमच्छ को सुरक्षित चांदपाठा झील में छोड़ दिया गया।
मनियर क्षेत्र के रहने वाले कुलदीप सोलंकी ने बताया कि रात्रि 11:00 बजे करीब कॉलोनी के रहने वाले युवकों ने एक 5 फीट के मगरमच्छ को नाली में देखा था इसके बाद मगरमच्छ नाली से बाहर आ गया और टहलने लगा। मगरमच्छ को देखने लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी तत्काल इसकी सूचना वन विभाग के रेस्क्यू को दी गई थी। कुलदीप सोलंकी ने बताया कि पास ही में मनियर का तालाब और मनियर का नाला है संभवत मगरमच्छ तालाब या नाले से निकलकर कॉलोनी तक पहुंच गया होगा।
गनीमत रही कि समय रहते मगरमच्छ का सकुशल रेस्क्यू वन विभाग की टीम के द्वारा कर लिया गया। बता दें कि अब तक बारिश के इस सीजन में आधा दर्जन से भी अधिक बार मगरमच्छ निकलने की शहर में घटनाएं सामने आ चुकी है।

मनियर में निकला 5 फ़ीट लंबा मिस्टर मगरमच्छ, रेस्क्यू कर चांद पाठा झील में छोड़ा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment