शिवपुरी के तेंदुआ थाना क्षेत्र के राम राई गांव में एक ही परिवार की 3 महिलाएं और 12 साल का बालक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। सभी घायलों को उपचार के लिए कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। आकाशीय बिजली गिरने से एक भैंस की भी मौत हुई है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम 4 बजे राम राई गांव की रहने वाली एक ही परिवार की अनीता शाक्य पत्नी मुकेश शाक्य (27), कृष्णा शाक्य पत्नी उत्तम सिंह शाक्य (20), खुशबू शाक्य पत्नी कुंवर राज शाक्य (25) और एक 12 साल का बालक अरविंद शाक्य पुत्र जगदीश शाक्य घर के आंगन में लगे पीपल के पेड़ के नीचे बैठे हुए थे।
इसी दौरान एकाएक पीपल के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिसके चलते तीनों महिलाओं सहित बालक आकाशीय बिजली की चपेट में आकर घायल हो गए। घायलों को ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इस घटना में गंभीर घायल हुई अनिता शाक्य को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल रैफर किया गया। बताया गया है कि आकाशीय बिजली गिरने से पीपल के पेड़ के पास बंधी शाक्य परिवार की भैंस की मौत हो गई है।

आकाशीय बिजली गिरने से एक परिवार के 4 लोग झुलसे: 12 साल का लड़का घायल हुआ, भैंस की मौत हुई / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- एकीकृत नदी संरक्षण प्रणाली का मॉडल बनाने पर छात्र हिमांशु धाकड़ सम्मानित / Shivpuri News
- खेत विवाद में युवक की हत्या: सिरसौद पुलिस ने 24 घंटे में 6 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जेल / Shivpuri News
- पत्नी के मायके जाने के बाद युवक ने लगाया फांसी का फंदा, पेड़ पर लटका मिला शव / Shivpuri News
- होली के दिन कुत्तों के झुंड ने बुजुर्ग पर किया हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News
- भूत पुलिया तिराहे पर हादसा: तेज रफ्तार आर्टिका कार सिंधिया छत्री की दीवार से टकराई, एयरबैग खुलने से बची जान / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment