शिवपुरी: बदरवास थाना क्षेत्र के अगरा गांव में बीती रात एक युवक को वनकर्मी समझ दंबगों ने उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
अगरा गांव के रहने वाले मुनेश धाकड़ ने बताया कि मैं मंगलवार की रात अपनी बाइक पर सवार होकर खेत में बुबाई करने निकला था। मेरे पीछे ट्रैक्टर को मेरा ड्राइवर ला रहा था, इसी दौरान कुछ लोगों ने मुझे वनकर्मी समझकर रोक लिया और मेरे साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। पीछे से आ रहे मेरे ट्रेक्टर को देख हमलावर मौके से भाग गए। हमला करने वाले लोगों को मैंने पहचान लिया था। इसके बाद ड्राइवर ने मेरे भाई को सूचना दी, तब मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मुनेश ने बताया कि मेरे गांव के पास वनक्षेत्र में भू माफिया सक्रिय है, जो रात के अंधेरे में वनभूमि से जंगल काटने का काम कर रहे हैं।
मारपीट की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने अगरा गांव के देवी सिंह परिहार, जार सिंह परिहार, चुच्छा परिहार, संतोष परिहार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

वनकर्मी समझ युवक को लाठी-डंडों से पीटा: घायल बोला- क्षेत्र में सक्रिय है भू-माफिया, रात में जंगल उजाड़ते है / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment