Press "Enter" to skip to content

शिक्षा व्यवस्था: बच्चे पढ़ने आते हैं स्कूल, शिक्षक रहते हैं नदारद, प्राथमिक विद्यालय में हो रहा बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के खनियाधाना जनपद के राजाबाग के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। विद्यालय में आए दिन ताला लगा रहता है। जो शिक्षक इस विद्यालय में तैनात हैं वह बच्चों को पढ़ाने ही नहीं आते हैं।

इस स्कूल में एकमात्र शिक्षक सुभाष जैन की तैनाती की है। जिनके ऊपर इस गांव के बच्चों के भविष्य को सुधारने का जिम्मा है लेकिन शिक्षक अधिकतर स्कूल से नदारद रहते हैं। इसके चलते स्कूल में ज्यादातर ताला लटका रहता है। स्कूल पहुंचे बच्चों ने बताया कि हम रोज की तरह स्कूल आते हैं लेकिन उन्हें पढ़ाने शिक्षक कभी कभार ही आते हैं।

रोज की तरह आज भी बच्चे अपने स्कूल पहुंचे लेकिन दोपहर 2:00 बजे तक शिक्षक स्कूल में ही नहीं पहुंचे इस वजह से स्कूल में ताला पड़ा रहा और बच्चे शिक्षक का इंतजार करते रहे। बता दें कि स्कूल का खुलने का समय प्रातः 10:30 से 4:00 बजे तक का है इसके बाद दोपहर तक इस स्कूल में नहीं पहुंचे हैं। सीधे तौर पर शिक्षक के द्वारा बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

ग्रामीण महेंद्र सिंह लोधी का कहना है कि इस विद्यालय में कभी-कभार ही शिक्षक बच्चों को पढ़ाने आते हैं। ज्यादातर स्कूल में ताला ही लटका रहता है। एक और ग्रामीण संग्राम सिंह लोधी का कहना है कि जब से स्कूल खुला है सबसे कुछ दिन ही स्कूल को खोला गया ज्यादातर स्कूल बंद ही रहता है इसकी कई शिकायतें दर्ज कराई लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई है।

स्कूल के शिक्षक सुभाष जैन से बात की गई तो उनके बेटे अमन जैन ने बताया कि उनके पिता की तबीयत खराब है। इसके चलते वह आज स्कूल नहीं जा सके थे। इस मामले में शिवपुरी डीपीसी अशोक त्रिपाठी का कहना है कि अगर शिक्षक द्वारा लापरवाही बरती गई है। मामले की जांच करा कर शिक्षक के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!