शिवपुरी: जिले के दिनारा थाना क्षेत्र कूड गांव से दबंगई का एक वीडियो सामने आया है। जहां अपनी जमीन जोतने गए किसान और उसके भाइयों के साथ कुछ लोगों ने जमकर मारपीट कर दी। वीडियो सामने आने के बाद दिनारा पुलिस ने किसान की शिकायत पर आरोपी पिता और उसके तीनों बेटों पर मामला दर्ज कर किया है।
कूड गांव के रहने वाले किसान प्रदीप यादव पुत्र चरणसिंह (20) ने बताया कि गांव में हमारे खेत के सामने अशमत यादव और उसके तीन बेटों के घर हैं। यह हमारे खेतों में घरों का कचरा फेंकते है और हमारे खेत पर अतिक्रमण करना चाहते हैं। तीन जुलाई की शाम में अपने खेत पर मुंगफली की बुबाई कर रहा था।
तभी अशमत यादव और उसके तीन बेटे अंकुश यादव, शिवम यादव, अमित यादव लाठिया लेकर आए और सामने से मेरे चलते हुए ट्रैक्टर का रास्ता रोककर खड़े हो गए। जब मैंने व मेरे भाई यशपाल यादव व चचेरे भाई साहिल यादव व हर्ष यादव ने उनसे कहा कि हमारे ट्रैक्टर को क्यों रोक लिया। तो उनका कहना था। तुम यहां पर जुताई नहीं करोगे तो हमने कहा कि हमारे खेत है हम जुताई करेंगे। इसी बात से अशमत और उसके तीनों बेटों ने हमारे साथ लाठी और डंडों से जमकर मारपीट कर दी। अन्य ग्रामीणों ने हमारी जान बचाई। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

दबंगों ने किसान और उसके भाइयों को पीटा: जमीन में बुवाई से रोकने पर हुआ था विवाद / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव, हाथ पर ‘राजू’ नाम का टैटू / Shivpuri News
- शादी कराने का झांसा देकर युवक से 40 हजार रुपए की ठगी, एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- एकीकृत नदी संरक्षण प्रणाली का मॉडल बनाने पर छात्र हिमांशु धाकड़ सम्मानित / Shivpuri News
- खेत विवाद में युवक की हत्या: सिरसौद पुलिस ने 24 घंटे में 6 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जेल / Shivpuri News
- पत्नी के मायके जाने के बाद युवक ने लगाया फांसी का फंदा, पेड़ पर लटका मिला शव / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment