शिवपुरी: जिले के पिपरसमा मंडी में अनाज खरीदी को लेकर एक किसान और व्यापारी के बीच विवाद हो गया। इस विवाद में किसान पक्ष के 4 लोगों ने मिलकर व्यापारी प्रतिनिधि के पुत्र के साथ मारपीट कर दी। साथ ही उसके सिर में तलवार से भी हमला बोल दिया। जिससे व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी शिकायत व्यापारियों ने एकजुट होकर देहात थाने में पहुंचकर दर्ज कराई है। देहात थाना पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेज दिया, और मामले की जांच शुरू कर दी है।
देहात थाना शिकायत दर्ज कराने पहुंचे व्यापारियों ने बताया व्यापारी प्रतिनिधि सुनील गर्ग मामू के बेटे सक्षम गर्ग आज मंडी में अनाज की खरीदी कर रहे थे। मंडी में आज सोयाबीन की खरीदी की दर 4700 से लेकर 4800 रुपए के बीच चल रही थी।
इसी दौरान किसान हल्के रावत उसके साथ कृपाल, कल्ला, अभिषेक नाम के लोग पहुंचे और 5500 रुपए की दर से सोयाबीन खरीदने की जिद करने लगे जब सक्षम ने उन्हें इस दर पर सोयाबीन खरीदने से इनकार कर दिया तो चारों लोगों ने मिलकर सक्षम के साथ मारपीट कर दी और उसके सिर में तलवार मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस मामले में देहात थाना प्रभारी विकास यादव का कहना है कि घायल को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मारपीट करने वाले लोगों के नाम की पुष्टि होने के बाद मामला दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

सोयाबीन के भाव खरीदी को लेकर हुआ था विवाद, किसानों ने व्यापारी को मारी तलवार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव, हाथ पर ‘राजू’ नाम का टैटू / Shivpuri News
- शादी कराने का झांसा देकर युवक से 40 हजार रुपए की ठगी, एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- एकीकृत नदी संरक्षण प्रणाली का मॉडल बनाने पर छात्र हिमांशु धाकड़ सम्मानित / Shivpuri News
- खेत विवाद में युवक की हत्या: सिरसौद पुलिस ने 24 घंटे में 6 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जेल / Shivpuri News
- पत्नी के मायके जाने के बाद युवक ने लगाया फांसी का फंदा, पेड़ पर लटका मिला शव / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment