Press "Enter" to skip to content

लॉकडाउन में हुई शादी, नहीं मिला दहेज़, अब दहेज़ के लिए पत्नी को घर से बाहर निकाला / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के क्यारा गांव के रहने वाले लालची पति ने दहेज के लालच के चलते पत्नी को घर से निकाल दिया। पत्नी ने एक साल तक अपने पति का इन्तजार अपने मायके में किया, इसके इसके बाद भी जब पति लेने नहीं आया तो पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने बीती रात आरोपी पति पर दहेज एक्ट की धाराओं मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

लॉकडाउन में हुई शादी, अब पति मांग रहा दहेज

22 साल की चन्द्रकुमारी जाटव ने बताया कि मेरी शादी वर्ष 2020 में मेरे पिता पातीराम जाटव ने क्यारा गांव के रहने वाले सुरेन्द्र जाटव पुत्र धनीराम जाटव के साथ की थी उस समय कोरोना के चलते लॉकडाउन लगा हुआ था जिससे शादी के कार्ड भी नहीं छप सके थे न शादी धूमधाम से हो सकी थी। मेरी शादी सीमित संख्या में कोरोना के नियमों का पालन करते हुए करनी पड़ी थी। शादी के बाद कई महीनों तक मेरे पति ने मुझे अच्छे से रखा था।

खर्चे लगे बोझ, तब पत्नी को पीटना किया शुरू

विवाहिता ने बताया साल 2022 में मुझे लड़का पैदा हुआ। इसके चलते मेरे पति का खर्चा बढ़ गया। तभी से वह मुझे अपने मायके से पैसे लाने के लिए परेशान करने लगा। मेरे पति का कहना था कि तेरे पिता ने लॉकडाउन मे शादी की थी मुझे कुछ नहीं दिया, इसलिए में अपने पिता से 50 हजार रुपए लेकर आए।

इसी बात को लेकर मेरा पति मेरे साथ कभी भी मारपीट कर देता था। दिनांक 25 जून 2022 को मेरे पति ने मेरे साथ मारपीट कर दी और मेरे पिता को घर बुलाकर, मुझे घर से भगा दिया था। एक साल में अपने पति के आने का इन्तजार अपने पिता के घर सिनावल खुर्द में करती रही लेकिन मेरा पति मुझे लेने नहीं आया। इसी के चलते अब मैने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!