Press "Enter" to skip to content

20 बीघा जमीन उद्योग विभाग को आवंटित, यहां और लग सकेंगी 40 से 50 इकाइयां / Shivpuri News

शिवपुरी: करैरा अनुविभागीय मुख्यालय से लगे श्योपुरा गांव में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। पहले से बीस बीघा में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा चुका है। अब 20 बीघा और जमीन उद्योग विभाग को आवंटित हो गई है। अब 40 से 50 औद्योगिक इकाइयां और लग सकेंगी। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और खेतीबाड़ी के लिहाज से किसानों को भी फायदा होगा।


जानकारी के मुताबिक श्योपुरा गांव में फोरलेन हाइवे किनारे औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया गया है, जहां खाली पड़ी 20 बीघा जमीन राजस्व विभाग ने उद्योग विभाग को पिछले सप्ताह ही आवंटित कर दी है। उद्योग विभाग अब इस 20 जमीन पर औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर रहा है। करैरा क्षेत्र मूंगफली उत्पादन के मामले में काफी आगे निकल चुका है। ऐसे में इंडस्ट्रियल एरिया विकसित होने से व्यापारियों को भी फायदा है। व्यापारी अपनी इकाई लगाकर कारोबार विस्तार में कर सकेंगे। वर्तमान में 41 प्लॉट आवंटित हो चुके हैं जिनमें से 70% प्लॉट पर व्यापारी निर्माण करा रहे हैं। आने वाले सालों में करैरा का औद्योगिक क्षेत्र मूंगफली क्लस्टर के रूप में विकसित नजर आएगा।

सांसद के दौरे के बाद जमीन आवंटित हुई ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर करैरा दौरे के वक्त औद्योगिक क्षेत्र पहुंचे थे। व्यापारी संजय पहारिया व अन्य व्यापारियों ने 20 बीघा और जमीन की मांग रखी थी, ताकि मूंगफली क्लस्टर के रूप में विकसित किया जा सके। सांसद ने कलेक्टर से बात की और उसके बाद जमीन आवंटन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई।

पिछले सप्ताह 20 बीघा जमीन आवंटित हो गई ^करैरा के श्योपुरा में पिछले सप्ताह बीस बीघा जमीन आवंटित हो गई है। अब वरिष्ठ कार्यालय भेजेंगे, ताकि विकास कार्य कराए जा सकें। एक से डेढ़ साल के भीतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराकर प्लॉट आवंटन किए जा सकेंगे।

-संदीप उइके, प्रभारी महाप्रबंधक, जिला उद्योग विभाग शिवपुरी

बीस बीघा में उद्योग विस्तार के लिए डेढ़ साल लगेगा उद्योग विभाग द्वारा जमीन मिलने के बाद प्लानिंग शुरू कर दी है। सुविधाएं मुहैया कराकर प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया में करीब एक से डेढ़ साल का वक्त लग जाएगा। सारी सुविधाओं के साथ उद्योग विभाग द्वारा प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। बता दें कि औद्योगिक क्षेत्र को करैरा की रिंग रोड से भी जोड़ा जा रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!