शिवपुरी: जिले के करैरा जनपद के खैराघाट पंचायत के घोसीपुरा गांव में रविवार की रात एक कच्चे मकान की छत दीवार के ढह जाने से भरभरा कर गिर गई। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय घर में तीर बच्चे सहित बुजुर्ग दंपति मौजूद थे गनीमत रही कि सभी की जान बाल-बाल बच गई।
3 बच्चों सहित बुजुर्ग दंपति को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। छत के गिरने से कमरे में रखे सामान के दबने से पीड़ित परिवार को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
घोसीपुरा गांव की रहने वाली हरपाल बाथम ने बताया बीती रात करीब आठ बजे घर के अंदर उसके माता-पिता सहित तीन बच्चे बैठे हुए थे। इसी दौरान कच्चे मकान की नमी के कारण एक दीवार ढह गई।
इसके चलते कच्चे मकान की छत भरभरा कर गिर पड़ी कमरे में मौजूद माता-पिता सहित तीन बच्चों ने दूसरी दीवार से सटकर अपनी जान बचाई है। हरपाल बाथम ने बताया कि उन्होंने आवास योजना के तहत कई बार आवेदन किए लेकिन उनके नाम कुटीर अब तक नहीं मिल सकी है।
इधर खैरागढ़ पंचायत के उपसरपंच महेंद्र यादव ने पंचायत में हुए भ्रष्टाचार के आरोप पूर्व सरपंच सचिव पर लगाए हैं उपसरपंच ने बताया कि इस गांव में जिनको मुख्य रूप से आवास की जरूरत है उन्हें आवास मुहैया नहीं कराया गया है जबकि कई ऐसे लोग हैं जो बाहर के रहने वाले हैं। उन्हें पूर्व सरपंच और सचिव ने मिलीभगत कर आवास मुहैया करा दिया है जबकि हरपाल बाथम जैसे ग्रामीणों को आवास की जरूरत है उन्हें आवास योजना से दूर रखा गया है।

मकान की छत भरभराकर कर गिरी, बुजुर्ग दंपति सहित तीन बच्चे बाल-बाल बचे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment