शिवपुरी: जिले के कोलारस कस्बे के रहने वाले एक 27 साल के युवक ने घर के कमरे फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। कोलारस थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। युवक ने सुसाइड किन कारणों से किया इसका पता फिलहाल नहीं लग सका है पुलिस को युवक के पास सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
जानकारी के अनुसार कोलारस कस्बे के मानीपुरा आंगनबाड़ी के पास रहने वाले वीर सिंह जाटव का शव आज रविवार की सुबह उसके भाई ने घर के कमरे में पंखे के कुंदे पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा था।
बता दें कि वीर सिंह ताश के पत्ते खेलने का शौकीन था। वीर सिंह के इसी शौक से परेशान होकर वीर सिंह की पत्नी अपने तीन बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। वीर सिंह लगातार अपनी बीबी-बच्चों को वापस लाने की जुगत में लगा हुआ था। लेकिन वीर सिंह अपने ताश के शौक को भी नहीं छोड़ पा रहा था।
बीती रात वीर सिंह जाटव अपने कमरे में खाना खाकर सोने चला गया था लेकिन आज सुबह उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने सुसाइड की पड़ताल शुरू कर दी है।

पति की ताश खेलने की बात पर पत्नी बच्चों को लेकर मायके गई, इधर युवक ने लगा ली फांसी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment