शिवपुरी: शहर के न्यू ब्लॉक क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने रविवार सुबह 11 बजे के अपने चचेरे भाइयों से हुए विवाद के बाद भाइयों के डर से, घर के कमरे में खुद को बंद कर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। परिजन युवक को फांसी के फंदे से उतार कर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। लेकिन डॉक्टर ने युवक मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम हाउस भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक न्यू ब्लॉक क्षेत्र के बाल निकेतन स्कूल के पास रहने वाले 40 वर्षीय त्रिलोक खरे पुत्र बंटी खरे ने आज सुबह शराब पी ली थी इसी दौरान त्रिलोक का विवाद उसके चचेरे भाई कल्लू खरे वा पप्पू खरे के साथ हो गया था। इसी दौरान जब कल्लू-पप्पू, त्रिलोक को मारने के लिए उसकी और बढ़े तभी भाइयों से भयभीत होकर त्रिलोक ने भागकर अपने कमरे की कुंदी भीतर लगा ली और कुछ ही देर में त्रिलोक ने फांसी लगा ली। इसके बाद कल्लू-पप्पू मौके से निकल गए।
कुछ ही मिनटों बाद त्रिलोक को फांसी के फंदे पर लटका परिजनों ने देख लिया था। परिजनों ने तत्काल भीतर से बंद दरवाजे को तोड़ कर त्रिलोक को फंदे से उतारा और जिला अस्पताल ले पहुंचे जहां डॉक्टर ने त्रिलोक को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि त्रिलोक का विवाद कुछ माह पहले से पानी और बिजली को लेकर अपने चचेरे भाइयों से चला आ रहा था। इसी के चलते आज हुए विवाद के बाद त्रिलोक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

शराब पीने के बाद हुआ चचेरे भाइयों से विवाद, युवक ने लगाई फांसी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment