शिवपुरी: शिवपुरी के कोलारस तहसील अंतर्गत आने बाले लुकवासा के रहने वाले युवक ने कलेक्टर से संबल योजना की राशि की गुहार लगाई है. राशि जल्द खाते में डलवाने की मांग की है. उसकी मौत हो गई थी. संबल योजना में उनका रजिस्ट्रेशन भी है. लेकिन आज दिनांक तक सहायता राशि प्राप्त नहीं हुई है.
जानकारी के अनुसार विवेक कुमार पुत्र कल्याण सिंह चिड़ार निवासी लुकवासा तहसील कोलारस ने कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया कि उसके पिता का देहांत 31 मई 2019 को हो गया था. अंत्येष्टि हेतु शासन से 5000 रुपए की आर्थिक सहायता दी गई थी. इसके बाद शासन द्वारा प्राप्त होने वाली राशि के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र व आधार कार्ड सहित पंजीयन प्रमाण ग्राम पंचायत लुकवासा तहसील कोलारस के सरपंच-सचिव को दिए गए थे. लेकिन आज दिनांक तक हुए राशि प्राप्त नहीं हुई है.
विवेक ने बताया कि पंचायत के पूर्व सचिव रविंद्र रघुवंशी ने किसी दूसरे की आईडी लगा दी थी और सचिव द्वारा कहा गया था कि उनकी उम्र नहीं थी जब मृत्यु हुई थी 56 साल के लगभग थी. अब वर्तमान ग्राम पंचायत महेश धाकड़ को भी इस संबंध में अवगत कराया गया है. लेकिन उनके द्वारा भी मुख्य जन कल्याण संबल योजना 2018 की योजना का लाभ आज दिनांक तक प्राप्त नहीं हुआ है. विवेक ने जल्द सहायता राशि की मांग की है.

मृत्यु के 4 साल बाद भी नहीं मिली संबल योजना की राशि, बेटे ने लगाई कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मिनी वृंदावन बना राजपुरा रोड का राधा-कृष्ण मंदिर, यादव समाज ने खेली लट्ठमार होली / Shivpuri News
- अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 1 अप्रैल तक करें ऑनलाइन अप्लाई / Shivpuri News
- मेंटेनेंस के कारण 7 मार्च को इन क्षेत्रों में सुबह 6 से 11 बजे तक बिजली बंद / Shivpuri News
- वनखेड़ा पुलिया लूट कांड का खुलासा: चार आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल-नकदी और सोने की पुतईया बरामद / Shivpuri News
- शिवपुरी में Nexa शोरूम पर इलेक्ट्रिक कार ‘e-Vistara’ का शुभारंभ / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment