शिवपुरी: जिले का शेर विष्णु घावरी सेना में रहकर देश के प्रति अपना कर्तव्य को निभाकर जब वापस अपने शहर लौटे तो उनके परिवार और परिचितों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
शुक्रवार की शाम शहर के दो बत्ती चौराहे पर आईटीबीपी से सेवानिवृत्त होकर लौट जवान का जोरदार स्वागत किया गया। देश की सेवा कर वापस लौटे जवान विष्णु घावरी को परिजनों सहित परिचितों ने उन्हें पहले खुली जीप में बैठाया फिर फूल माला पहना कर उनका स्वागत सम्मान किया। इसके बाद डीजे के साथ देश भक्ति के गीतों की धुन पर जुलूस के रूप में घर की ओर ले कर निकले।
इस दौरान रास्ते में जगह-जगह जवान को साफे बांधे गए, मालाएं पहनाई गई। सेना में नौकरी करने के बाद सेवानिवृत्ति पर शहरवासियों के लाड प्यार को देखकर यह फौजी भी भावुक हो गए।
आपको बता दें की आईटीबीपी जवान विष्णु घावरी जिन्होंने आईटीबीपी में 36 साल सेवाएं दी और हमेशा देश की रक्षा के लिए हमेशा आगे खड़े रहे। 1987 में इनकी जॉइनिंग हुई थी और इस दौरान देश के अलग अलग हिस्सों में रहकर उन्होंने देश की सेवा की। जवान विष्णु घावरी की आखरी पोस्टिंग करैरा के आईटीबीपी बेस में थी। जहां उनका रिटायरमेंट हुआ। इसके बाद जब घर वापस आए तो लोगों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान राह चलते लोग जवान के सम्मान को कैमरे में कैद करते हुए देखे गए।

सेवानिवृत्त होकर घर लौटे आईटीबीपी जवान का स्वागत: डीजे पर देशभक्ति गीतों के साथ जुलूस निकालकर घर ले गए परिजन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment