Press "Enter" to skip to content

ट्रेन की टक्कर से हुई मौत, शिनाख्त में जुटी बदरवास थाना पुलिस / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में एक युवक की ट्रेन के आगे आने से मौत हो गई। सुचना के बाद मोके पर पहुंची बदरवास थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज जांच शुरू कर दी है।


बदरवास थाना प्रभारी सुनील खेमरिया ने बताया कि आज सुबह सुचना मिली थी कि बुढ़ाडोंगर और कुल्हाड़ी गांव के पास गणेश ढाबे के सामने रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ है जिसकी ट्रेन से काटने से मौत हुई है। सुचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर, शव को पोस्टमार्टम हाउस रख शव की शिनाख्त करना शुरू कर दिया था।

थाना प्रभारी ने सुनील खेमरिया ने बताया मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। युवक की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच लग रही है। मृतक ने सुसाइड किया या वह किन हालातों में रेलवे ट्रैक पर पहुंचा, शिनाख्त होने के बाद ही पता लग सकेगा। बताया गया है कि यह घटना अल सुबह घटित हुई है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के फोटो के आधार पर क्षेत्र में फोटो जारी कर मृतक की पहचान करना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!