Press "Enter" to skip to content

आधार और राशन कार्ड फिर भी न आवास न बिजली, 5 किमी दूर से लाते हैं पानी / Shivpuri News

शिवपुरी: हमारे पास वोटर कार्ड है जिससे हम वोट डालते हैं राशन कार्ड भी है और आधार कार्ड भी है लेकिन ना तो हमें पीने की पानी की सुविधा है और ना ही हमें रहने को आवास मिला तिरपाल लगाकर रह रहे हैं और पीने का पानी तो 5 किलोमीटर दूर से लाते हैं ऐसे में हमारी मांगे कब मानी जाएंगी जबकि हम कई बार जनसुनवाई सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय आकर आवेदन दे चुके हैं यदि हमारी मांगे नहीं मानी गई तो फिर हम तो जीते जी मर जाएंगे। यह बात चंदनपुरा पर रहने वाले लोह पीटा ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने के दौरान कहीं।


उन्होंने कहा कि वह कोरोना लगनी से पहले शनि मंदिर के सामने कमला गंज में रहते थे उन्हें वहां से चंदनपुरा में शिफ्ट करा दिया गया यह कहकर कि वहां सब सुविधाएं मिलेंगी नल बिजली पानी रहेगा पर एक भी सुविधा अब तक नहीं मिली है 5 किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं और रात में अंधेरे का भय रहता है ऐसे में हमें पानी बिजली की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। थोड़ी देर बाद कलेक्ट्रेट से यह आवेदक मानस भवन की ओर भी पहुंचे जहां पानी की टंकी के पास इन्हें किसी अधिकारी ने रोक दिया और फिर थोड़ी देर बाद में वहां से गायब भी हो गए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!