Press "Enter" to skip to content

कोर्ट परिषर में कट्टे के साथ पहुँचा युवक, पुलिस को देखकर पीछे के रास्ते से भागा / Shivpuri News

शिवपुरी कोर्ट परिसर में बुधवार को पुलिस ने एक युवक की स्कूटी की डिग्गी से अवैध कट्टा बरामद किया है। कट्टा मिलते ही युवक कोर्ट के भीतर घुसकर पिछले रास्ते से फरार हो गया।


कोर्ट का सिक्योरिटी गार्ड हवलदार ब्रह्मा शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि न्यायालय परिसर में एक स्कूटी (MP 33 MM 5558) की डिग्गी में अवैध रुप से कट्टा लेकर एक युवक घुसा है।

युवक वकील के पहनावे में आता हुआ दिखाई दिया था, जब उसने स्कूटी को रोककर डिग्गी की तलाशी ली तो डिग्गी में एक 315 बोर का देशी कट्टा बरामद हुआ है। इस दौरान उक्त युवक कोर्ट के अंदर घुस गया और पीछे के रास्ते से भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने स्कूटी और कट्टे को जब्त कर कोतवाली पहुंचा दिया है।

इधर, सिटी कोतवाली प्रभारी अमित भदौरिया का कहना है कि युवक की पहचान फिजिकल क्षेत्र के रहने विक्रम सिंह आदिवासी के रुप में की गई है। पुलिस विक्रम की तलाश में जुटी हुई है। सूचना मिली है कि विक्रम एलएलबी का छात्र है। किसी वकील के यहां वकालत सीख रहा था। विक्रम के पकड़े जाने के बाद पूछताछ में पता लगेगा कि वह वाकई में एलएलबी का छात्र है या नहीं। किस वारदात को अंजाम देने के लिए वह कट्टे लेकर कोर्ट पहुंचा था। इसके बाद पुलिस आर्म्स एक्ट के साथ-साथ अन्य धाराओं में भी मामला दर्ज करेगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!