शिवपुरी: दिनांक 29 मार्च 2023 को जनभागीदारी समिति अध्यक्ष धीरज गुप्ता की अध्यक्षता में शासकीय महाविद्यालय नरवर में मीटिंग रखी गई थी जिसमें सभी वरिष्ठ सदस्यों एवं महाविद्यालय प्रबंधन की सहमति से महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति बनी जिसमें नरवर के नवीन शासकीय महाविद्यालय का नाम बदलकर यहां की मुख्य पहचान राजा नल दमयंती के नाम पर इसका नाम रखा जाना, महाविद्यालय में बीएससी बीकॉम m.a. इत्यादि संकाय के लिए प्रशासनिक एवं जनप्रतिनिधि स्तर पर प्रयास करना ,महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन करना (6 अप्रैल को हनुमान जयंती के उपलक्ष मैं विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन हो चुका )महाविद्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगवाना( महाविद्यालय में सीसीटीवी कैमरे धीरज गुप्ता, बृजेश सिंह भोला फौजी, तहसीलदार नरवर विजय शर्मा एवं प्रशांत त्रिपाठी द्वारा 10 – 10 हजार rs एकत्रित कर लगवाए जा चुके हैं )महाविद्यालय के पास कक्ष की कमी है एवं छात्र-छात्राओं के खेलने के लिए ग्राउंड भी ठीक नहीं है आगामी सत्र में दोनों ही कमियों को दूर किया जाएगा.
महाविद्यालय की कमियों को लेकर के जनभागीदारी अध्यक्ष धीरज गुप्ता द्वारा क्षेत्रीय सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर एवं राज्य मंत्री श्री रमेश खटीक जी को अवगत कराया गया एवं दोनों ही जनप्रतिनिधियों द्वारा शीघ्र ही छात्र हित में समस्याओं को दूर करने की बात कही एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री मोहन यादव जी , कलेक्टर शिवपुरी को पत्र लिखकर भी समस्याओं से अवगत कराया ,अभी हाल ही में जनभागीदारी समिति द्वारा प्रयास कर महाविद्यालय के पानी, बिजली एवं पेंट के मेंटेनेंस का कार्य ठेकेदार द्वारा पूर्ण करवाया है
जनभागीदारी समिति द्वारा अवगत कराया गया कि छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय से जुड़े 10 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रयास किया जा रहा है जिससे आने वाले समय में छात्र छात्राओं को इसका लाभ मिल सके.
जनभागीदारी समिति की इस मीटिंग में जनभागीदारी अध्यक्ष धीरज गुप्ता,महाविद्यालय के प्राचार्य नवल किशोर जी ,तहसीलदार नरवर विजय शर्मा जी, बृजेश सिंह जी ,जिला पंचायत सदस्य राम लखन कुशवाहा जी ,श्री शुभम जैन जी ,आशीष भार्गव जी,DATC सदस्य विशाल चौरसिया जी, प्रशांत त्रिपाठी जी ,नगर परिषद प्रतिनिधि पवन बैश जी,अरुण पहाड़िया जी ,गोविंद अग्रवाल जी, मयंक लक्ष्कार जी, प्रतीक शर्मा जी ,सौम्या जैन जी, विजय बाबर जी एवं जनभागीदारी प्रभारी रामनरेश इंदौरिया जी उपस्थित रहे.

नवीन शासकीय महाविद्यालय का नाम जल्द ही राजा नल दमयंती शासकीय महाविद्यालय होगा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment