शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने बाले ग्राम कलाउनी राई में एक बालक पेड़ पर आम तोड़ने चढ़ा हुआ था तभी अचानक नीचे गिर गया. नीचे गिरने से बालक के पैर और हाथ फेक्चर हो गए. घायल बालक का जिला अस्पताल में उपचार जारी हैं.
जानकारी के अनुसार ग्राम कलाउनी राई थाना कोलारस के रहने वाले रंजीत पुत्र गजराज सिंह जाटव उम्र 12 वर्ष रविवार की दोपहर आम के पेड़ पर आम तोड़ने के लिए चढ़ रहा था। तभी उसी समय पेड़ से रंजीत का पैर फिसल गया और जमीन पर आकर गिर पड़ा। पेड़ से गिरने के साथ रंजीत का पैर और दोनों हाथ फेक्चर हो गये। और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं जहां उसका उपचार जारी हैं।






Be First to Comment