शिवपुरी: जिले रन्नौद थाना क्षेत्र के खरेह गांव में एक घर में कट्टे की नोक पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। चोर घर के मुखिया पर कट्टा अड़ाकर लाखों का सामान चोरी कर ले गए। रन्नौद थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
खरेह गांव के रहने वाले सौरभ खटीक ने बताया कि में बकरों के बेचने का काम करता हूं इसी काम के चलते में हैदराबाद गया हुआ था। इस दौरान मेरे घर मेरे पिता मुकेश खटीक मेरी मां ममता खटीक, मेरी पत्नी, बहन और मेरे दो बच्चे थे। मुझे मेरे पिता ने फोन पर बताया कि रविवार की रात करीब 12 बजे दो बदमाश घर के बाहर की बाउंड्री का फलांग कर घर में दाखिल हुए। सबसे पहले एक बदमाश ने मेरे ऊपर कट्टा तान दिया इसके बाद मुझे व ममता को बच्चों के कमरे ले गए।
इसके बाद एक नकाबपोश बदमाश सभी पर कट्टा ताने रहा और दूसरे बदमाश ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से 8-10 तोला सोना, आधा किलो चांदी, घर में रखे 50 – 60 हजार रूपये नकदी अपने साथ चुरा कर ले गए। शिकायत के बाद मौके पर पहुचीं पुलिस ने चोरी की वारदात की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।

कट्टा अड़ाकर लाखों का माल चुरा के गए चोर, लाखों की हुई चोरी, रन्नोद की घटना / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- डिटर्जेंट से दूध, रिफाइंड से घी-पनीर: बैराड़ में नकली डेयरी फैक्ट्री का भंडाफोड़ / Shivpuri News
- पति ने लगाए थे पत्नी पर प्रेमी से बात करने के आरोप, पत्नी बोलीं नाबालिग बेटी के साथ की मारपीट, शराब के लिए पति मांगता हैँ पैसे / Shivpuri News
- बिजली लाइन पर काम करते समय युवक को लगा करंट, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप; एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- यूपीएससी में चयनित भूपेंद्र धाकड़ का शिक्षकों ने किया सम्मान / Shivpuri News
- गोदाम से 15 क्विंटल सरसों चोरी का खुलासा, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित तीन आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment