शिवपुरी: जिले के सीहोर थाना क्षेत्र की सिंध नदी में लापता हुए युवक को एसडीआरएफ की टीम ने खोज निकाला है। बता दें कि सीहोर गांव में पास बहने वाली सिंध नदी में रविवार की दोपहर एक भेड़-बकरी चलाने गए चरवाहे पर मगरमच्छ ने हमला बोल दिया। मगरमच्छ चरवाहे को नदी में खींच कर ले गया। तभी से चरवाहा लापता था।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस सहित प्रशासन ने सिंघ नदी में चरवाहे की तलाश रविवार की शाम शुरू कर दी थी। रात में अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू टीम से रेस्क्यू रोक दिया था। आज सुबह 9 बजे चरवाहे का शव एसडीआरएफ की टीम ने खोज लिया।
बता दें कि रविवार की शाम मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने वोट की मदद से शव की तलाश शुरू की थी साथ ही वोट की मदद से नदी में भवंर बनाने का काम किया था। आज सुबह एक बार फिर एसडीआरएफ द्वारा लापता युवक की तलाश शुरू की थी। आज एसडीआरएफ की टीम वोट और लाइफ जैकिट की मदद से नदी में उतरी थी जहां टीम ने शव को नदी में से खोज निकाला।
नदी का पानी पीते समय, बोला मगरमच्छ ने हमला
बता दें कि रविवार की सुबह सीहोर गांव का रहने वाला सुरेश पाल पुत्र अद्दु पाल उम्र 38 साल रोज की तरह अपनी भेड़-बकरियों को चराने सिंध नदी किनारे पहुंचा था। जहां आज सुबह उसकी भेड़-बकरियां नदी किनारे पानी पीने पहुंची थी। इसके बाद सुरेंद्र के मवेशी नदी किनारे पटपरा (चट्टान) पर बैठ गए थे। इसी दौरान करीब साढ़े ग्यारह बजे सुरेंद्र पानी पीने नदी किनारे पहुंचा था। सुरेश, नदी का पानी पी ही रहा था कि सुरेश पर मगरमच्छ ने हमला बोलते हुए उसे अपने जबड़े में जकड़ लिया था और खींच कर नदी में ले गया था।
बता दें कि ग्रामीणों के सामने मगरमच्छ सुरेश के शव को अपने जबड़े में फसाकर दो से ढाई घंटे तक नदी में तैरता रहा। इसका एक वीडियो भी सामने आया था। इसके बाद सुरेश के शव को मगरमच्छ ने नदी के बीचों बीचों छोड़ दिया। तभी से सुरेश के शव का कोई सुराग नहीं लगा था।

चरवाहे को नदी से पानी पीते वक्त खींच ले गया था मगरमच्छ, SDRF ने सिंध नदी से खोजा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment