शिवपुरी: दिनारा थाना क्षेत्र फूला माता मंदिर के पास अवैध रूप से खोदें गए गड्ढे में नहाने गए एक 13 साल के बालक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बालक को बचाने भरकस प्रयास किया था। दिनारा थाना पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।
बकरे का पूजापा देने ग्वालियर से आया हुआ था परिवार
जानकारी के अनुसार 13 साल का बालक ध्रुव रजक अपने पिता नीरज रजक और मां अनिता रजक के साथ अपने मामा मोनू रजक के परिवार के द्वारा दिनारा थाना क्षेत्र के फूला माता मंदिर पर बकरे के पूजापा में शामिल होने के लिए आया हुआ था।
बर्दी पहले गड्ढे में कूदे पुलिस कर्मी
इसी दौरान 13 साल का बालक ध्रुव रजक मंदिर के पास बने एक पानी से भरे गड्ढे में अन्य बच्चों के साथ नहाने पहुंच गया। गड्ढे में अन्य बच्चे भी नहा रहे थे ध्रुव रजक गड्ढे की गहराई को नहीं भांप सका और पानी में नहाने उतर गया। ध्रुव को डूबता हुआ देख अन्य बच्चों ने चिल्लाना शुरू कर दिया जिसे सुन ध्रुव के माता-पिता सहित उसके मामा मौके पर पहुंच गए तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंचे बीट प्रभारी विनोद गौतम ने बालक को डूबता देख वर्दी में ही गड्ढे में छलांग लगा दी तत्काल बालक को गड्ढे से बाहर निकाला गया इस दौरान परिजन माता के जयकारे लगाते रहे। बालक को तत्काल झांसी के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया।

बकरे का पुजापा देने ग्वालियर से आया परिवार, बर्दी पहने बालक को बचाने कूदें पुलिसकर्मी, जानिए मामला / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- डिटर्जेंट से दूध, रिफाइंड से घी-पनीर: बैराड़ में नकली डेयरी फैक्ट्री का भंडाफोड़ / Shivpuri News
- पति ने लगाए थे पत्नी पर प्रेमी से बात करने के आरोप, पत्नी बोलीं नाबालिग बेटी के साथ की मारपीट, शराब के लिए पति मांगता हैँ पैसे / Shivpuri News
- बिजली लाइन पर काम करते समय युवक को लगा करंट, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप; एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- यूपीएससी में चयनित भूपेंद्र धाकड़ का शिक्षकों ने किया सम्मान / Shivpuri News
- गोदाम से 15 क्विंटल सरसों चोरी का खुलासा, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित तीन आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment