शिवपुरी: शहर के माधव चौक पर शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यमंत्री की विफल नीतियों के खिलाफ एक दिवसीय जंगी धरना प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन के जरिए कांग्रेसियों ने महाकाल मंदिर में हुए घोटाले सहित सतपुड़ा भवन में हुई आगजनी और मंहगाई को लेकर भाजपा का जमकर घेराव किया।
इसके बाद कांग्रेसियों ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा है। इस मौके पर करैरा विधायक प्रागीलाल जाटव, पूर्व विधायक लाखन सिंह बघेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रचना सिंह सहित कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।
इस मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने बड़ा बयान दे डाला। जिला अध्यक्ष ने कहा कि गिनीज बुक में अपनी जीत का नाम लिखाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया डेढ़ लाख वोट से हारे थे। इसी प्रकार मैडम भी डेढ़ लाख वोट से इस बार चुनाव हारेंगी। अब जनता राजे-महाराजे के नाम वोट नहीं देने वाली। हालांकि जिलाध्यक्ष यह भूल गए कि लोकसभा के चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़े थे।
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा लगातार 20 सालों से भ्रष्टाचार कर रही है। अब भाजपा की अति हो गई है भाजपा द्वारा किया गया हर महीने एक घोटाला सामने आ रहा है। भाजपा सरकार ने भगवान को भी नहीं छोड़ा, उज्जैन के महाकाल लोक में जमकर घोटाला हुआ। महाकाल लोक में लगाई गई सप्त ऋषि की प्रतिमा हलकी आंधी ने खंडित हो गई। इसकी फर्जी तरीके जांच कराकर महाकाल लोक में हुए भ्र्ष्टाचार पर परदादारी कर दी गई साथ खंडित मूर्तियों की रिपेरिंग कराकर उन्हें पुनः खड़ा कर दिया गया। जबकि हिन्दू धर्म में खंडित मूर्तियों को पुनः स्थापित नहीं किया जाता है।
भाजपा अब धर्म के साथ भी खिलवाड़ करने लगी है। विजह सिंह चौहान ने कहा कि सतपुड़ा भवन में आग लगवा कर भाजपा सरकार ने कई जांच की फाइलों को जलवा दिया गया। इन फाइलों में शिवराज सिंह चौहान सहित कई दिग्गज नेताओं की जांच की फाइलें थी जिन्हे योजनाबद्ध तरीके से जलवा दी गई। सरकार बीस घटने तक आग को नहीं बुझवा सकी थी।
क्षेत्रीय मुद्दों पर भी घेरा
कांग्रेस के इस धरना प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने शिवपुरी में हुए भ्रष्टाचार पर भी भाजपा सरकार को घेराव किया। कांग्रेस वक्ताओं ने शिवपुरी में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़े सीवर प्रोजेक्ट और सिंध जला वर्धन योजना पर भाजपा सरकार को जमकर घेरा। इस दौरान दावा किया गया कि भाजपा सरकार की नीतियों से जनता परेशान हो चुकी है और इस बार जनता कमलनाथ को आशीर्वाद देकर अपना मुख्यमंत्री बनाएगी।

धरना: जिला अध्यक्ष बोले- भतीजे सिंधिया की तरह डेढ़ लाख वोटों से चुनाव हारेंगी शिवपुरी विधायक / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सोशल मीडिया से दूरी और लगातार मेहनत से मिली सफलता, शिवपुरी के कृष्णा गोयल को यूपीएससी में AIR-300 / Shivpuri News
- डिटर्जेंट से दूध, रिफाइंड से घी-पनीर: बैराड़ में नकली डेयरी फैक्ट्री का भंडाफोड़ / Shivpuri News
- पति ने लगाए थे पत्नी पर प्रेमी से बात करने के आरोप, पत्नी बोलीं नाबालिग बेटी के साथ की मारपीट, शराब के लिए पति मांगता हैँ पैसे / Shivpuri News
- बिजली लाइन पर काम करते समय युवक को लगा करंट, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप; एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- यूपीएससी में चयनित भूपेंद्र धाकड़ का शिक्षकों ने किया सम्मान / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment