Press "Enter" to skip to content

ससुराल से लौट रहे युवक की बाइक में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर गंभीर घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के मायापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बदनपुर चौराहे पर एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार में टक्कर मार दी बाइक सवार ससुराल से लौट रहा था. तभी यह घटना रास्ते में घटित हो गई. जिसके बाद घायल को 108 की मदद से जिला अस्पताल मैं भर्ती कराया है. जहां पर घायल युवक का उपचार जारी है.

जानकारी के अनुसार विष्णु जाटव पुत्र राजू यादव उम्र 30 साल निवासी ग्राम काली पहाड़ी अपने ससुराल दुर्गापुर 2 दिन पहले गया हुआ था. तभी आज ससुराल से लौट रहा था. बदनपुर चौराहे पर ट्रैक्टर ने बाइक सवार में टक्कर मार दी. जिससे युवक गंभीर घायल हो गया. आसपास के लोगों ने जब घटना देखी तो 108 एंबुलेंस को सूचित किया, 108 की मदद से जिला अस्पताल में युवक को भर्ती कराया गया है. युवक की हालत गंभीर है. जहां उसका इलाज जारी है. वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!