Press "Enter" to skip to content

महल रोड पर टैंकर ने मारी बाइक सवार में टक्कर, बर्मा कॉलोनी जा रहा था युवक / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले महल रोड पर एक टैंकर ने बाइक सवार में टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार घायल हो गया. जिसके बाद टैंकर मौके से फरार हो गया वहीं जिला अस्पताल में घायल का उपचार जारी है.

जानकारी के अनुसार आकाश कुशवाह पुत्र सुरेश कुशवाह उम्र 30 साल निवासी श्री राम कॉलोनी अपने घर से बुआ के यहां वर्मा कॉलोनी खाना खाने जा रहा था. तभी महल रोड पर महाराणा प्रताप कॉलोनी के पास एक टैंकर चालक ने सामने से बाइक सवार में टक्कर मार दी. इसके बाद बाइक सवार घायल हो गया और वहीं पड़ा रहा. बुआ के यहां से छोटा भाई खाना खाकर लौट रहा था. तभी उसने अपने बड़े भाई को घायल देखा और जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर युवक का उपचार जारी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!