Press "Enter" to skip to content

देवता पूजने के बाद ज़मीन में हिस्सा मांगने पर कर दी मारपीट, 11 साल से किराए से ग्वालियर में कर रहे निवास / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के करैरा के सिल्लारपुर में जमीन में बंटवारे को लेकर विवाद हो गया 11 साल से ग्वालियर में रहकर गुजर बसर कर रहे हैं. वहीं जब अपने देवता पूजने के लिए गांव में आए सभी जब जमीन में हिस्सा मांगा तो एक राय होकर रिस्तेदारो ने जमकर मारपीट कर दी.

जानकारी के अनुसार हिमांशु पुत्र वीरेंद्र गोस्वामी उम्र 24 साल हाल निवासी ग्वालियर ने बताया कि वह देवी देवता पूजने के लिए अपने ग्राम सिल्लारपुर आए हुए थे.. तभी देवता पूजन के बाद जब करैरा पहुंचे तो अपने चाचा ताऊ से हिस्सा मांगने की बात कही.

11 साल से ग्वालियर में किराए के मकान में रह कर अपना गुजर बसर कर रहे हैं इसी बीच जब देवता पूजने के बाद करैरा पहुंचे. तो उन्होंने अपना हिस्सा मांगा उन्होंने कहा कि जितना भी जो भी है हिस्सा हैं हमें दे दीजिए इसी बात पर सभी ने एक राय होकर मारपीट कर दी वहीं माँ किरण देवी उम्र 45 साल बचाने के लिए आई तो उनकी भी मारपीट कर दी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!