Press "Enter" to skip to content

एक ही सांप ने सास बहू बेटे को काटा, बेटे की हुई मौत, सास बहू सुरक्षित बचे / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सिरसौद में सांप ने एक ही परिवार के 3 लोगों को काट लिया. जिसमें बेटे की मौत हो गई वहीं सास बहू सुरक्षित बच निकले.

जानकारी के अनुसार राजकुमारी जाटव पत्नी बाबू लाल जाटव उम्र 45 साल निवासी ग्राम सिरसौद ने बताया कि अपने घर पर खाना खाने के बाद सो रही थी. तभी एक करिया सांप और एक चूहा आया. जबकि चूहा तो भाग निकला लेकिन सांप ने महिला को काट लिया.

महिला ने बताया कि 5 साल पहले बेटे संजय जाटव उम्र 22 साल को भी सांप ने काटा था. जिससे उसकी मौत हो गई वहीं पिछली साल छोटी बहू को भी काटा था जो कि सही हो गई वहीं महिला भी अब स्वस्थ है जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!