शिवपुरी से लाचारी की तस्वीर सामने आई है, जहां एक महिला के अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को करीब डेढ़ घंटे तक तिरपाल का सहारा लेना पड़ा। इसकी वजह, गांव के मुक्तिधाम में टीनशेड की व्यवस्था नहीं होना बताया गया है।
जनपद सदस्य को होना पड़ा परेशान
जानकारी के अनुसार, जनपद पंचायत करैरा के वार्ड क्रमांक 7 से सदस्य रामहेत गुर्जर की मां शबू बाई का शुक्रवार को 63 साल की उम्र में देहांत हो गया था, जिनका अंतिम संस्कार गृहगांव दिदावली में होना था। परिजन सहित रामहेत गुर्जर अंतिम संस्कार में शामिल होने दिदावली गांव के मुक्तिधाम पहुंचे थे। दिदावली के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया करते हुए जनपद सदस्य रामहेत गुर्जर ने अपनी मां को मुखाग्नि दी ही थी कि इतने में तेज बारिश होने लगी, जिसके चलते आनन-फानन में गांव से तिरपाल मंगाई गई और उसी त्रिपाल के नीचे चिता को जलाया गया। बारिश के दौरान चिता जलती रही।
इधर, ग्रामीण त्रिरपाल को लाठियों के सहारे पकड़े और उठाए रहे। जैसे-तैसे अंतिम संस्कार किया गया, लेकिन बारिश के कारण शव पूरी तरह नहीं जल सका। इस घटना से ग्रामीणों में रोष देखा गया।
आंदोलन की धमकी दी
अपने साथी रामहेत गुर्जर की मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे करैरा जनपद वार्ड क्रमांक 6 के सदस्य मोनू परिहार ने प्रशासन से जल्द से जल्द दिदावली गांव के मुक्तिधाम पर टीन शेड की व्यवस्था करने की मांग की है। मोनू परिहार का कहना है कि बारिश के समय लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। मानसून आने से पहले प्रशासन यहां टीनशेड की व्यवस्था करें। उनकी मांग को नहीं माना गया तो वह इसके लिए आंदोलन भी करेंगे।
रोजगार सहायक दिनेश पाल का कहना है कि साल 2006 में दिदावली गांव के मुक्तिधाम का निर्माण कराया गया था। इसके बाद से यहां मेंटेनेंस नहीं हुआ। इसके लिए इंजीनियर को भी अवगत करा दिया गया था। हालांकि दिदावली गांव से 1 किलोमीटर दूर मणियन गांव में एक मुक्तिधाम बनाया गया है। फिर भी जल्द ही इसका एस्टीमेट बनाकर इंजीनियर को दिया जाएगा। दिदावली गांव में मुक्तिधाम पर टीनशेड की व्यवस्था कराने की कोशिश की जाएगी।

तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार: जनपद सदस्य की मां का हुआ था देहांत, लोगों ने लाठी से दिया सहारा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment