शिवपुरी के बदरवास थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ गुरुवार को गैंगरेप का मामला सामने आया था। पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया था। इस मामले में शुक्रवार को बदरवास थाना पुलिस ने 3 आरोपियों में से एक दुष्कर्म के आरोपी देवेंद्र यादव के अवैध रेस्टोरेंट पर बुलडोजर चलवाकर जमींदोज कर दिया है।
बता दें कि 21 जून की रात 16 साल की नाबालिग अपनी बहन के साथ एक शादी समारोह में गई थी। इसी दौरान रात करीब 11 बजे प्रेमी रितिक यादव उसे बाइक पर बैठाकर बांसखेडा वाले रोड पर ले गया था, यहां खेत में ले जाकर जबरदस्ती नाबालिग से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद रितिक नाबालिग को बाइक से शादी में छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान बांस खेड़ा रोड पर रितिक की बाइक का पेट्रोल ख़त्म हो गया था। तभी आरोपी देवेन्द्र यादव (24) निवासी श्रीराम कॉलोनी बदरवास, नरेंद्र यादव (35) उर्फ टुण्डा निवासी ग्राम सड़ बाइक से वहां पहुंच गए और उन्हें पुलिस के हवाले करने की धमकी देने लगे। इसके बाद दोनों आरोपियों ने रितिक और नाबालिग को डरा धमकाकर एक खेत में ले गए।
देवेंद्र-नरेंद्र ने किया था गैंगरेप
यहां देवेन्द्र और नरेंद्र ने रितिक के हाथ-पैर बांधकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने पॉक्सो सहित दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बदरवास थाना प्रभारी सुनील खेमरिया ने बताया कि 3 आरोपियों में से आज देवेंद्र यादव के सड़ बायपास के पास सर्विस रोड पर अतिक्रमण कर बने रेस्टारेंट को तोड़कर सरकारी जमीन को खाली करा लिया गया है।
21 जून की रात जब रितिक नाबालिग को बाइक पर बैठाकर इस रोड से निकला था। जिन्हें अपने होटल पर बैठे देवेंद्र यादव और नरेंद्र यादव ने जाते हुए देख लिया था। इसके बाद उनका पीछा किया था। इसके बाद आरोपियों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था।

गैंगरेप के आरोपी का अबैध रेस्टोरेंट पर चला प्रशासन का बुलडोजर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment