शिवपुरी: केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को शिवपुरी जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहे थे। इस दौरान वे एक विवाह समारोह में शामिल हुए उसके बाद वापस दिल्ली की ओर रवाना होंगे।
जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कोलारस कस्बे के गोपाल जी गार्डन में आयोजित शादी समारोह में गुरुवार की रात पहुंचे थे। यह शादी समारोह कोलारस विधानसभा के खरेह गांव के रहने वाले सिंधिया समर्थक एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र रघुवंशी के बेटे अंकित रघुवंशी की थी। सिंधिया ने वर-वधु को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी।
इस दौरान पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा, कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष जसवंत जाटव, अशोकनगर विधायक जसपाल जज्जी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम सहित अन्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद सिंधिया मुंगावली में आयोजित पीएचई राज्यमंत्री बृजेंद्र सिंह यादव के बेटी की शादी समारोह में शामिल हुए और अपने तय कार्यक्रम के अनुसार बीना रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर वह दिल्ली के लिए रेल से रवाना हो गए।

केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का दौरा: समर्थकों के परिवार में शादी समारोह में हुए शामिल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment