Press "Enter" to skip to content

भोपाल के बाइक राइडर की शिवपुरी में मौत, खड़े ट्रक में घुसी बाइक, एक की मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के कलोथरा गांव के पास भोपाल के रहने वाले दो बाइकर्स हादसे का शिकार हो गए। हादसे में एक राइडर की मौत हुई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल से ग्वालियर रैफर किया गया है।


भोपाल के रहने बाले अदनान हासमी पुत्र अब्बू आसिफ (23) दोस्त संस्कार बिरथरे पुत्र प्रवीण विरथरे के साथ बुलेट (MP04VD8025) से भोपाल से ग्वालियर जा रहे थे। बाइक को संस्कार विरथरे चला रहे थे। गुरुवार दोपहर सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के कलोथरा गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में बुलेट अनियंत्रित होकर पीछे से जा घुसी। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां संस्कार बिरथरे को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अदनान हासमी की गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रैफर कर दिया।

अदनान हासमी के पिता अब्बू आसिफ इंजीनियर हैं, जो भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य में शामिल रहे हैं। अदनान के माता-पिता फिलहाल चेन्नई में जारी किसी प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं। पुलिस ने संस्कार बिरथरे के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!