शिवपुरी में महिला के भेष में आए 4 बदमाश एक महिला को सम्मोहित करके उसके जेवरात ले गए। जैसे ही महिला को होश आया, उसने चिल्लाना शुरु कर दिया। महिला की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने 2 बदमाशों को पकड़ लिया। जिसमें एक नाबालिग है। 2 बदमाश फरार हो गए। मामला पोहरी थाना क्षेत्र के अहीर गांव का है।
हल्दी-चावल के पानी को छिड़ककर किया सम्मोहित
जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर मारोरा अहीर की निवासी रेखा जाटव अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान 4 बदमाश घर में घुस गए। बकौल रेखा जाटव 4 लोगों में से 2 लोग महिला की वेशभूषा में घर घुसे थे। मैं उन चारों को नहीं जानती थी फिर भी मैं चुप रही। उनमें से एक ने मुझे पानी का गिलास और हल्दी-चावल मंगाए। गिलास में घोलकर मेरे ऊपर छिड़क दिया।
एक ने मुझसे कहा कि कितने बच्चे है मैनें एक बच्चा बता दिया फिर मुझसे एक बदमाश ने कहा कि तुम्हारी झोली भर देते है। इसके बाद उसने फिर मेरे ऊपर हल्दी-चावल वाला पानी छिड़क दिया। इसके बाद मैंने पहले 100 रुपए बदमाशों को दिए। फिर बदमाशों ने मेरे कान का बाला, मंगलसूत्र उतरवा लिए। मैनें भी अपने जेवर उतारकर दे दिए। इसके बाद में नाक की बाली उतार रही थी तो नाक की बाली मुझे चुभ गई, जिससे मुझे होश आ गया। होश आते ही मैं चींख उठी। मेरी चींख सुन चारों बदमाश भाग खड़े हुए। मैंने घर से बहार निकलकर शोर मचाया, जिसे सुन पड़ोसी बदमाशों के पीछे दौड़े।
पेड़ से बांधकर कर पीटा
जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों ने भागते हुए 2 आरोपियों को पकड़ लिया, जिन्हें गांव के एक पेड़ से बांध दिया और उनकी पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने पुलिस बुलाई। दोनों आरोपियों को पुलिस पोहरी थाने लेकर आई है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
बताया गया है कि एक आरोपी को साथ लेकर पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पकडे़ गए दो आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। बताया गया है कि पकडे़ गए आरोपियों के संबंध शाजापुर के गैंग से जुड़े हुए है, जो इसी प्रकार से वारदात को अंजाम देते है। पोहरी थाना पुलिस पकडे़ गए आरोपियों की मदद से गैंग के सदस्यों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

4 बदमाशों ने मिलकर किया सम्मोहित, 2 को पकडकर पीटा, पुलिस को सौंपा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment