Press "Enter" to skip to content

छत से गिरी मासूम, पिता के पास रखे डॉक्यूमेंट, नहीं हो पा रहा इलाज, 2 साल से मायके रह रही महिला / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली इंद्रा कॉलोनी में रहने वाली महिला ने एसपी से मांग की है कि उसके पति के पास उसकी बच्ची के आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड रखे हुए हैं उसकी बच्ची कल छत से गिर गई थी. जिसके बाद कागज ना होने के चलते इलाज नहीं हो पा रहा है.

जानकारी के अनुसार खुशबू खान पुत्री अनवर खान उम्र 26 साल निवासी इंद्रा कालोनी ने बताया कि उसकी शादी 10 साल पहले दतिया भांडेर में हुई थी. जिसके बाद पति लगातार मारपीट करता था और शक करता था किसी से भी बात नहीं करने देता था. 2 साल से वह अपने मायके इंद्रा कॉलोनी में रह रही है. वहीं उसकी बेटी जसमीन खान उम्र 9 साल कल छत से गिर गई थी. जिसे इलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां पर आधार कार्ड और आयुष्मण कार्ड नहीं होने के चलते उसका इलाज नहीं हो पा रहा है. वहीं एसपी से महिला ने कागज मंगवाने की गुहार लगाई है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!