शिवपुरी: जिले के सतनबाड़ा थाना पुलिस ने सरकारी राशन का गबन करने वालों पर केस दर्ज किया है। इसकी शिकायत कनिष्ट आपूर्ति अधिकारी गौरव कुमार कदम पिता ब्रजेश कदम (32) द्वारा दर्ज कराई गई थी।
कनिष्ट आपूर्ति अधिकारी गौरव कुमार कदम ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उल्लेख किया कि 13 अप्रैल 2023 को आदर्श साख सहकारी समिति शिवपुरी द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान सकलपुर (0502081) को निलंबित कर दुकान का संचालन ग्रामीण प्राथमिक उपभोक्ता भण्डार सतनवाड़ा कला को दिया गया था।
ग्रामीण प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सतनवाड़ा कला के अध्यक्ष द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उन्हें केवल 50 क्विंटल गेहूं चार्ज में दिया गया है, जबकि शेष मात्रा गेहूं 25.99 क्विंटल, चावल 25.99 क्विंटल, चावल 36.98 क्विंटल, बाजरा 20.75 क्विंटल, मूंग 15.3 क्विंटल, नमक 1.16 क्विंटल एवं शक्कर 53 किग्रा स्टॉक में पूर्व के संचालक द्वारा नहीं दी गई, जिसका बाजार भाव 4 लाख 25 हजार 235 रुपए है।
कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी की शिकायत पर सतनबाड़ा थाना पुलिस ने आदर्श साख सहकारी समिति शिवपुरी द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान सकलपुर के तत्कालीन प्रबंधक राजकुमार राठौर, विक्रेता जाहिद खान एवं सहायक विक्रेता रोहित राठौर के विरुद्ध आईपीसी की धारा 409,420 भादवि 3/7 ईसी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

4 लाख 25 हजार रुपए के राशन का गबन: विक्रेता और सह विक्रेता पर किया धोखाधड़ी का मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सोशल मीडिया से दूरी और लगातार मेहनत से मिली सफलता, शिवपुरी के कृष्णा गोयल को यूपीएससी में AIR-300 / Shivpuri News
- डिटर्जेंट से दूध, रिफाइंड से घी-पनीर: बैराड़ में नकली डेयरी फैक्ट्री का भंडाफोड़ / Shivpuri News
- पति ने लगाए थे पत्नी पर प्रेमी से बात करने के आरोप, पत्नी बोलीं नाबालिग बेटी के साथ की मारपीट, शराब के लिए पति मांगता हैँ पैसे / Shivpuri News
- बिजली लाइन पर काम करते समय युवक को लगा करंट, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप; एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- यूपीएससी में चयनित भूपेंद्र धाकड़ का शिक्षकों ने किया सम्मान / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment