Press "Enter" to skip to content

हवाई फायर कर लूट ले गए 2 लाख रुपए, पिछोर की घटना / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में कट्टे की नोक पर कियोस्क संचालक के साथ दो लाख दो हजार रुपए की लूट का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत पिछोर थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।


देवीपुरा पिछोर के रहने वाले कियोस्क संचालक द्वारिका पुत्र राजाराम झा (37) पिछोर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 19 जून की दोपहर में 2 लाख 2 हजार रुपए लेकर देवीपुरा से अपने नया चौराहे पर स्थित कियोस्क बैंक की ओर जा रहा था( इसी दौरान सीतापुर गजोरा चौराहे के पास दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने मेरी बाइक के सामने बाइक लगाकर एक हवाई फायर करते हुए मेरे सीने पर कट्टा अड़ा दिया और मेरा पैसों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!