Press "Enter" to skip to content

बुझ गया चिराग: शादी में शामिल होने जा रहे युवक में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News

शिवपुरी: कोलारस थाना क्षेत्र के फोरलेन हाइवे पडोरा चौराहे पर बीती रात करीब 10 बजे एक अज्ञात वाहन ने युवक को रौंद दिया। इसके बाद वाहन मौके से फरार हो गया था। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा कर शव की शिनाख्त शुरू कर दी थी।


पुलिस ने मृतक युवक की पहचान शिवपुरी के लालमाटी क्षेत्र के रहने वाले 19 साल के नीरज चंदेल पुत्र प्रताप चंदेल के रुप में की थी।

शादी में शामिल होने गया था युवक

जानकारी के मुताबिक, नीरज चंदेल मंगलवार की रात अपने घर से बस में सवार होकर बेहटा गांव में आयोजित अपने एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने निकला था। पडोरा चौराहे पर वह बस से उतरा था और बेहटा गांव की ओर पैदल जा रहा था, इसी दौरान झांसी की ओर से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने नीरज को रौंद दिया था। इससे नीरज की मौके पर ही मौत हो गई थी। राहगीरों की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था।

दोस्त का एंड्रॉयड मोबाइल मांग कर ले गया था, बुझ गया घर का इकलौता चिराग

जानकारी के अनुसार, प्रताप चंदेल का एक बेटा और एक बेटी थी, लेकिन नीरज की मौत के बाद प्रताप के घर का इकलौता चिराग बुझ गया है। नीरज की मौत के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। बताया गया है कि नीरज ने शादी में जाने के लिए पहले से तैयारी की थी। नीरज के पास एंड्राइड मोबाइल नहीं था, इसी के चलते अपने एक दोस्त विपिन बैरागी का एंड्राइड मोबाइल मांग कर अपने साथ लेकर गया था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!