शिवपुरी: जिले के 2263 प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों की मरम्मत के लिए भले ही मार्च में पैसा जारी हो गया हो, लेकिन हेड मास्टर ने स्कूलों की मरम्मत तो छोड़िए रंगाई पुताई का काम भी पूरा नहीं किया। इस वजह से विद्यार्थियों को फिर से उसी माहौल में शिक्षा ग्रहण करने मजबूर होना होगा।
हालांकि मंगलवार को शहर के 4 विद्यालयों की जो हकीकत सामने आई वह चौंकाने वाली रही। कहीं विद्यार्थी स्कूल से नदारद मिले तो कहीं मिडिल स्कूल में प्राइमरी स्कूल के विद्यार्थी आ गए जो रद्दी बीनते नजर आए। स्कूल के बाहर तो जिम्मेदारों ने पुताई करा ली, लेकिन जिस जगह विद्यार्थी बैठते हैं वह कक्ष अंदर से पुताई के लिए छोड़ दिए, जिससे शासन द्वारा जारी किए गए फंड की पोल खुल गई। खास बात यह है कि जब शहरी क्षेत्र के यह हाल है तो ग्रामीण क्षेत्र में क्या हाल होंगे।
लापरवाही बरती है, कार्रवाई करेंगे
छात्र संख्या मान से हर स्कूल के लिए राशि का आवंटन हुआ, और प्रधानाध्यापकों के साथ प्राचार्यों की बैठक लेकर हमने निर्देश दिए कि स्कूलों की रंगाई-पुताई और सफाई अवश्य करा लें और यदि बजट की कमी पड़ती है तो अपने वेतन से पैसा देना, पर बिल पक्का रखना। क्योंकि आगे आप इस पैसे को निकाल लेंगे, लेकिन जिन प्राचार्य ने या प्रधान अध्यापकों ने लापरवाही बरती है, हम उनके खिलाफ कार्रवाई अवश्य करेंगे।
अशोक त्रिपाठी, डीपीसी, शिवपुरी
माध्यमिक विद्यालय : पुरानी शिवपुरी के सुभाष पार्क के पास स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में प्रधानाध्यापक अरविंद अवस्थी ने स्कूल में जहां से पानी आता है वहां सीमेंट तो लगवा लिया लेकिन पुताई नहीं कराई। यही नहीं यहां पहले दिन कक्षा 6 से 8 की पढ़ाई के लिए एक भी विद्यार्थी नहीं आया, लेकिन प्राइमरी के विद्यार्थी जरूर यहां पुरानी बची कॉपियां रद्दी को बीनते नजर आए। स्कूल के कक्षा में सामान भरा नजर आया और जब प्रधानाध्यापक से पूछा तो वह बोले हफ्ता भर पहले स्कूल में चोरी हो गई थी इसलिए सामान तितर-बितर है।

स्कूलों में न मेंटेनेंस न पुताई, सुभाष पार्क वाले स्कूल में रद्दी साफ करते मिले बच्चे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment