Press "Enter" to skip to content

बस-टवेरा की भिड़ंत, एक की मौत: हाइवे पर चल रहा रिपेयरिंग का काम / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले करैरा थाना क्षेत्र के एनएस 27 फोरलेन हाइवे पर अमोला कालोनी-सिल्लारपुर गांव के बीच बस और टवेरा में भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में टवेरा कार सवार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। साथ ही एक युवक की मौत भी हुई है। घायलों को उपचार के लिए करैरा के स्वास्थ्य केंद्र सहित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


फोरलेन वन-वे होने के चलते हुआ हादसा –

जानकारी के अनुसार फोरलेन हाइवे पर रिपेरिंग का कार्य चल रहा था। इसी के चलते हाइवे की एक पट्टी को बंद कर दूसरी पट्टी से ट्रैफिक को निकाला जा रहा था। बुधवार सुबह सात बजे एक बस करैरा से खनियाधाना के लिए रवाना हुई थी। यह बस अपने दिशा में चल रही इसी दौरान अमोला कालोनी-सिल्लारपुर गांव के बीच हाइवे की एक पट्टी बंद होने की वजह से सामने से आ रही टवेरा (GJ15CF9093) और बस (MP33ZC3825) में भिड़ंत हो गई। बस और टवेरा की भिड़ंत में टवेरा पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना होते ही मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना तत्काल अमोला थाना और करैरा थाना पुलिस को दी। टवेरा में फंसे लोगों को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया। जिन्हें तत्काल करैरा के स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। साथ ही मौके से दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रैफर किया था। जिसमें से एक घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बस और टवेरा कार की टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि बस का एक हिस्सा भी छतिग्रस्त हुआ है साथ ही बस में सवार कुछ लोग घायल भी हुए है।

गुजरात से यूपी के जालोंन जा रहे थे टवेरा सवार

जानकारी के अनुसार सभी टवेरा सवार यूपी के जालोंन के रहने वाले 4-5 लोग गुजरात से अपने घर बापस जा रहे थे। इस दुर्घटना में जिला अस्पताल लाए गए सम्मी खान पुत्र फ़िदा खान निवासी अबुद्ल्लापुर कनार जिला जालोंन की मौत हुई है। साथ ही साहे आलम पुत्र संम्मी खान का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। जहां साहे आलम की हालत गंभीर बनी हुई है। शेष घायलों का उपचार करैरा के स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। करैरा थाना पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!