Press "Enter" to skip to content

बिपरजॉय का असर बरकरार: रात में हुई तेज बारिश, आज के लिए भी रेड अलर्ट / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का जोरदार असर देखने को मिल रहा है। सोमवार की सुबह से बिगड़े मौसम के मिजाज ने रात होते ही विकराल रूप धारण कर लिया। जहां रात 9 बजे के बाद हुई तेज बारिश ने शहर की सड़कों को जलमग्न कर दिया। रात 9 बजे से शुरू हुई। बारिश करीब एक घंटे तक झमाझम बरसती रही। इस के बाद रात भर रुक रुक के बारिश का सिलसिला जारी रहा।


रात में हुई तेज बारिश के चलते निचली बस्ती में रहने वाले लोग चिंचित नजर आए। इधर, रात भर बिजली गुल होने का सिलसिला चलता रहा। इसके अतिरिक्त आज सुबह बस स्टैंड पर जल भराव की स्थिति देखी गई। मंगलवार की सुबह से आसमान पर बादल छाए हुए हैं। जानकारी के अनुसार जिले भर में इसी प्रकार से मौसम बना हुआ है कुल मिलाकर बिपरजॉय का असर शिवपुरी में भी देखा जा रहा है। बिपरजॉय के कारण पिछले दो दिनों में 10 डिग्री तक पारें में गिरावट आई।

मौसम विभाग की माने तो शिवपुरी शहर में रात साढ़े ग्यारह बजे तक 42.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड दर्ज की जा चुकी थी इसके अतिरिक्त रात भार शहर में बारिश का दौर जारी रहा था। मौसम विभाग के द्वारा मंगलवार किये जारी अलर्ट में शिवपुरी को रेड जॉन में रखा है इसके चलते आज भी शिवपुरी जिले में वारिश होने की प्रबल संभावना है इसके अतिरिक्त श्योपुर, ग्वालियर, दतिया और भिंड जिले को भी रेड जॉन में रखा गया है।

बता दें कि चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का पहला असर गुजरात में देखा गया था। इसके बाद राजस्थान के कई जिले इस तूफ़ान के चलते जलमग्न हो चुके है और अब मध्यप्रदेश में भी इसका असर देखा जा रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!