Press "Enter" to skip to content

पति ने पत्नी का इंस्टाग्राम और फेसबुक किया हैक, एसपी से पति की शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सेसई की रहने वाली एक पत्नी ने अपने ही पति के खिलाफ एसपी से शिकायत दर्ज कराई है. पत्नी का आरोप है कि उसके पति ने फेसबुक और इंस्टाग्राम को हैक कर लिया है. और उसका वह गलत उपयोग कर सकता है.

जानकारी के अनुसार मोनिका रजक पत्नी शिवेंद्र रजक निवासी ग्राम सेसई तहसील शिवपुरी ने एसपी को दिए आवेदन बताया कि उसका इंस्टाग्राम, फेसबुक आईडी जो कि वह अपने पति के नाम सिम थी उससे बनाकर चला रही थी. पति ने उस मोबाइल को बंद करवा दिया था उसने पुनः चालू करके उसकी फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी को हैक कर लिया है. वहीं उसके पति से शिवेंद्र रजक निवासी दीघोद थाना बदरवास द्वारा टॉर्चर कर उसे प्रताड़ित किया जा रहा है. उसकी फेसबुक आईडी और इंस्टाग्राम का गलत प्रयोग हो सकता है. इसलिए उसने अपने पति को जिम्मेदार ठहराया है. वहीं दोनों आईडी को बंद कराने की एसपी से मांग की है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!