Press "Enter" to skip to content

मनियर में नालों पर बने मकान पर गरजी JCB, 2 दिन का अल्टीमेटम / Shivpuri News

शिवपुरी नगरीय क्षेत्र में एकाएक हुई वारिश के बाद नगर पालिका को एकाएक शहर में जल भराव की स्थिति न बने इसकी याद आ गई। सोमवार को नगर पालिका के अमले ने मनीयर क्षेत्र के नाले पर अतिक्रमण कर बनाए गए करीब आधा दर्जन मकानों पर जेसीबी चलाकर उन्हें ढहा दिया। इसके अलावा कई अन्य मकान मालिकों को दो दिन की चेतावनी दी गई है।


जानकरी के अनुसार पूर्व में मनियर क्षेत्र में लोगों द्वारा शासकीय जमीन पर अतिक्रमण कर मकानों को बना लिया था साथ ही अतिक्रमकारियों ने मनीयर नाले को भी नहीं छोड़ा था। मनीयर क्षेत्र में बारिश के दिनों में जलभराव के हालात न बने इसी के चलते नगर पालिका ने दो दिन पहले मनीयर नाले पर बने करीब आधा सैंकड़ा मकानों को चिन्हित किया था। इन मकान मालिकों को अतिक्रमण हटाने के लिए दो दिन का समय दिया था, ताकि नाले से जल निकास के लिए जगह बन सके। जब लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटा तो आज नगर पालिका का अमला सोमवार को मनीयर नाले पर पहुंचा। जहां जेसीबी की मदद से नाले के बीचों बीच बने करीब आधा दर्जन मकानों को तोड़ दिया गया। इसके अलावा नाले के आस पास बने मकानों को गुरुवार तक का समय अतिक्रमण हटाने के लिए दिया गया है। नपाकर्मियों का कहना था कि अगर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!