शिवपुरी: पिछले 5 साल के जेईई एडवांस और मेंस के अनसोल्ड पेपर को सॉल्व करने के साथ-साथ ऑब्जेक्टिव टाइप सवालों को हल करने का अभ्यास बढ़ाया, परिणाम स्वरूप शिवपुरी की कई प्रतिभाओं को इस परीक्षा में सफलता हासिल करने का अवसर मिल गया. अब यह आईआईटी और एनआईटी जैसे कोर्स के लिए अप्लाई कर भविष्य के बेहतर इंजीनियर बन सकेंगे.
दरअसल इंडक्टेंस एजुकेयर के विषय विशेषज्ञ विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि यू तो शिवपुरी में हर साल प्रतिभाएं जेईई और नीट में सफलता हासिल करती हैंl लेकिन इस बार शिवपुरी की प्रतिभाओं में कक्षा 12 की परीक्षा के साथ इस परीक्षा को उत्तीर्ण कर साबित कर दिया है कि वह अवसर मिलने पर हर उस सफलता को हासिल कर सकते हैं,जो उन्होंने ठान रखा हैl यही वजह है कि यहां के छात्र वेदांत ने 10312 वी रैंक हासिल कर अपना चयन आईआईटी के लिए पक्का कर लिया हैl
हालांकि काउंसिलिंग के बाद उन्हें हासिल हो सकेगा कि वह किस ब्रांच को लेकर के इंजीनियरिंग करेंगे, लेकिन उन जैसे कई छात्रों को अब आई आईटी और एनआईटी जैसे संस्थानों में प्रवेश मिल सकेगा। वेदांत मंगल ने बताया कि उन्होंने ऑब्जेक्टिव टाइप सवालों को हल करने की प्रैक्टिस बढ़ाई जिसकी वजह से वह सफल हो गए उन्हें 10312 वी रैंक हासिल हुई हैl सचिन त्रिवेदी की रैंक 22852 है। उम्मीद की जा रही है कि यह भी आई आई टी की रैंक हासिल कर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर सकेंगे.

सफलता: पांच साल के अनसॉल्व्ड पेपर हल करने से मिली सफलता / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment