Press "Enter" to skip to content

पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया भावना ने / Shivpuri News

शिवपुरी: मध्य प्रदेश पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा इंदौर में आयोजित की गई वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के दौरान शिवपुरी की भावना शर्मा ने 84 किलो वेट उठाकर अपने वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल कियाl खास बात यह रही कि उन्होंने यह प्रशिक्षण जिले के वरिष्ठ खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में प्राप्त किया और अब वह नेशनल गेम्स में भागीदारी की तैयारी में जुट गई।


पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन शिवपुरी के सचिव एपीएस चौहान और संरक्षक संजीव ढींगरा ने बताया कि जिस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान इंदौर में प्रदेशभर की खेल प्रतिभाओं ने भागीदारी की और वेटलिफ्टिंग में अपने प्रदर्शन से जनसमूह को प्रभावित कियाl खास बात यह रही कि शिवपुरी की वेटलिफ्टर भावना शर्मा ने 84 किलोग्राम वजन उठाकर अपने वर्ग में पहला स्थान हासिल किया, और उन्हें गोल्ड मेडल मिला।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!