शिवपुरी: राजा की मुढ़ेरी के पास सेमरी के रहने वाले दोनों पैरों से दिव्यांग हर गोविंद ने बताया कि 5 साल पहले उसे पैर में अचानक गैंगरीन की बीमारी हुई और उसके जीवन को बचाने के लिए डॉक्टर ने एक पैर को काट दिया। अब दूसरे पैर में भी गैंगरीन हो गई है जिससे मेरा जीवन बचेगा या नहीं पता नहीं, लेकिन मुझे इलेक्ट्रिक मोपेड मिल जाए तो मैं खुद की देखभाल के साथ कुछ काम कर सकूंगा और परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा सकूंगा। अभी तो बैसाखी भी नहीं मिली है और लकडी से चल-फिर पा रहा हूं। यह शिकायत जैसे ही हरगोविंद ने की तो एलिम्को की टीम ने जांच कर इलेक्ट्रिक मोपेड देने की बात तो कही लेकिन यह मिलेगी कब हरगोविंद को यह जानकारी नहीं हैं।
दरअसल मंगलम परिसर में दिव्यांगों के परीक्षण के लिए शिविर का आयोजन किया गया जिसमें दिव्यांग प्रमाण पत्र के साथ उन्हें उपकरण देने के लिए नाप लिया गया। सामाजिक न्याय विभाग प्रभारी डिप्टी कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल का कहना है कि एलिम्को हमें यह उपकरण अगस्त में उपलब्ध कराएगा और हम फिर इनका वितरण भी करेंगे। महेंद्र: तीन साल पहले काम कर घर लौटती समय ट्रक ने मारी टक्कर, एक हाथ गंवा बैठे महेंद्र को अब कृत्रिम हाथ मिल जाए तो कर सकेंगे रोजमर्रा के काम। बल्लू: 5 साल की उम्र में बुखार आया तो मां ने झोलाछाप से इंजेक्शन लगवाया, तो चलने-फिरने से हो गया मोहताज । इलेक्ट्रिक वाहन मिले तो रोजगार हासिल कर सके। शशि: 7 साल पहले हुई सडक दुर्घटना में पैर से दिव्यांग हुई तो पति ने साथ छोड़ा अब मायके में बेटे के साथ दिन गुजार रही, न ट्राइसिकिल मिली न पेंशन कैसे हो गुजारा
दिव्यांगों की पीड़ा, दूसरों की गलती से जिंदगी तबाह हुई
दिव्यांगों को चिह्नित करने लगाया था कैंप
हम जिले भर में दिव्यांगों के चिह्नांकन के लिए परीक्षण शिविर का आयोजन कर रहे हैं। सोमवार को हमने शिवपुरी में शिविर लगाया। एलिम्को के सहयोग से दिव्यांग जनों का नाप लिया गया। चिंहित लोगों को हम अगस्त में उपकरण उपलब्ध करा सकेंगे। जिले में 12 हजार के करीब दिव्यांग हैं जिनकी पड़ताल में हम लगे हैं।
– शिवांगी अग्रवाल , डिप्टी कलेक्टर एवं सामाजिक न्याय विभाग प्रभारी अधिकारी

तेज बुखार में इंजेक्शन लगाया तो दोनों पैर से लाचार हुआ, 5 साल पहले पैर में गैंगरीन हुआ / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सोशल मीडिया से दूरी और लगातार मेहनत से मिली सफलता, शिवपुरी के कृष्णा गोयल को यूपीएससी में AIR-300 / Shivpuri News
- डिटर्जेंट से दूध, रिफाइंड से घी-पनीर: बैराड़ में नकली डेयरी फैक्ट्री का भंडाफोड़ / Shivpuri News
- पति ने लगाए थे पत्नी पर प्रेमी से बात करने के आरोप, पत्नी बोलीं नाबालिग बेटी के साथ की मारपीट, शराब के लिए पति मांगता हैँ पैसे / Shivpuri News
- बिजली लाइन पर काम करते समय युवक को लगा करंट, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप; एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- यूपीएससी में चयनित भूपेंद्र धाकड़ का शिक्षकों ने किया सम्मान / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment