शिवपुरी: ग्वालियर की मोहना पुलिस के हाथ शिवपुरी, श्योपुर व ग्वालियर में चोरी करने वाली घी वाली गैंग के दो सदस्य लगे हैं। गिरोह के सदस्य सूने मकानों में चोरी करने के साथ घी जरुर चोरी करते थे। पकड़े गए चोरों से पूछताछ करने पर चार चोरियों का खुलासा हुआ है। साथ ही दो लाख रुपए से ज्यादा का माल भी बरामद हो गया है।
पुलिस को एक चोरी के स्पॉट के बाहर से चोरों के CCTV फुटेज मिले थे। जिसमें वह घी की बोतल के साथ दिखे थे। जिस पर उनकी पहचान शिवपुरी की “घी’ वाली गैंग के रूप में हुई। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
SDOP घाटीगांव संतोष पटेल ने बतया कि मोहना थाना पुलिस की टीम थाना प्रभारी कुलदीप बर्गे के नेतृत्व में टीम गश्त पर निकली थी। तभी पुलिस को मोहना रोड पर दो संदेही युवक दिखाई दिए, जो पुलिस टीम को देखते ही वापस जाने लगे। शंका होने पर पुलिस टीम उनके पास पहुंची तो एक युवक का चेहरा जाना पहचाना लगा और ध्यान दिया तो पता चला कि दो दिन पहले हुई चोरी के CCTV कैमरे के फुटेज में उसके हुलिया जैसा ही संदेही का फुटेज था। इसका पता चलते ही पुलिस ने उन्हें लिफ्ट किया और थाने पहुंचा दिया। इनसे पूछताछ की तो पता चला कि हाल ही में चार चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। यह गैंग शिवपुरी की “घी’ वाली गैंग के सदस्य हैं। इनसे पूछताछ की गई तो दो लाख रुपए से अधिक का माल भी बरामद कर लिया है। यह गैंग शिवपुरी, श्योपुर व ग्वालियर के सीमावर्ती इलाके में लगातार वारदात कर चुकी है। इस गिरोह की आदत है कि जब भी यह चोरी करती है तो घी जरुर चोरी करती है। चोरी के घी से ही गिरोह के सदस्य फल फूल रहे थे।
दो लाख के लगभग माल बरामद
पकड़े गए चोरों से पूछताछ की गई तो उनकी पहचान अजीत कुशवाह निवासी शंकर चौक झांसी रोड और सोनू सोलंकी निवासी गिरवाई के रूप में हुई है। इनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने करीब दो लाख रुपए का माल बरामद कर लिया है। पुलिस अन्य सदस्यों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने पकड़ी घंटा चोर, दो दर्जन वारदात कुबूली
मोहना थाना प्रभारी कुलदीप बर्गे ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस को दो संदेही युवक दिखाई दिए, उन्हें टोका तो वह भागने लगे। भाग रहे युवकों पर पुलिस टीम को शंका हुई और उनका पीछा कर पकड़ा तो पहले वह पुलिस से डर कर भागना बता रहे थे और बात जब हजम नहीं हुई तो उनसे बार-बार पूछताछ की तो पता चला कि वह चोर है और मंदिर में चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। साथ ही बताया कि अभी तक वह दो दर्जन से ज्यादा मंदिरों को निशाना बना चुके है। पुलिस को चोर हाथ लगने का पता चलते ही उनसे पूछताछ शुरू कर दी है और एक टीम उनसे चोरी के माल को बरामद करने में जुट गई है। चोरों की पहचान नरेश रावत निवासी सिरसौद और महेन्द्र बाथम निवासी पोहरी के रूप में हुई है।
पुलिस का कहना
इस मामले में SDOP घाटीगांव ने बताया कि दो चोर गिरोह को मोहना थाना पुलिस ने पकड़ा है, पकड़े गए चोरों से पूछताछ में कई चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है। पूछताछ जारी है और अन्य वारदातों का खुलासा हो सकता है।

घी चोर गैंग के 2 सदस्य मोहना में पकड़े, चार चोरियों का हुआ खुलासा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment