शिवपुरी: शहर के तुलसी नगर कॉलोनी में रविवार दोपहर एक 32 वर्षीय महिला ने अपने बच्चों और पति को बाजार में भेजकर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला ने 12 साल पहले लव मैरिज की थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची देहात थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
बच्चों को पति के साथ कटिंग कराने भेजा
विक्रम रावत ने बताया कि मेरी पत्नी वंदना रावत ने मुझे सुबह उठते ही पहले सब्जी लाने के लिए बाजार में भेज दिया था। बाजार से सब्जी लाकर कुछ देर ही मैं घर पर रखा था इसके बाद मेरी पत्नी ने कहा कि बच्चों के स्कूल खुलने वाले हैं इसलिए मैं उनकी बाजार में जाकर कटिंग करा कर लाऊं। वंदना की बात सुनकर मैं अपने दोनों बच्चों को लेकर बाजार में उनकी कटिंग कराने के लिए चला गया था। वापस आकर देखा मेरे कमरे की अंदर से कुंदी लगी हुई कमरे की खिड़की में से झांक कर देखा तो मेरी पत्नी फांसी के फंदे पर लटकी हुई मैं तत्काल अपने बच्चों के साथ देहात थाने पहुंचा था, जहां से पुलिस को अपने साथ लाया तब जाकर घर के दरवाजे को खोला गया। मेरी पत्नी ने फांसी लगाकर किन कारणों से सुसाइड किया है इसका मुझे मालूम नहीं है।
दोनों ने की थी लव मैरिज
जानकारी के अनुसार 12 साल पहले विक्रम रावत और वंदना रावत लव मैरिज की थी वंदना के दो बच्चे भी हैं। दोनों अपने घर से अलग रह रहे थे। वंदना रावत घर पर सिलाई का काम करती थी और वंदना का पति विक्रम रावत एक्सिस बैंक में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता है। देहात थाना प्रभारी विकास यादव का कहना है कि महिला के पास कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है, पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

पति के साथ बच्चों को कटिंग कराने भेजा, इधर पत्नी ने लगा ली फांसी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment